---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: भारतीय टेस्ट क्रिकेट में 11 साल बाद हुआ ऐसा, खराब शुरुआत के बाद फैंस को याद आए दो सितारे

India vs South Africa 1st Test Centurion: भारतीय टीम ने 24 रन पर ही अपने टॉप ऑर्डर के तीन बड़े विकेट गंवा दिए। इसके बाद फैंस ने दो ऐसे सितारों को याद किया जो अभी टीम से बाहर हैं।

---विज्ञापन---

India vs South Africa 1st Test Centurion: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंचुरियन में दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 24 रन पर ही टॉप 3 के विकेट गंवा दिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी निराश दिखे। वहीं फैंस ने दो ऐसे सितारों को भी याद किया जो मौजूदा वक्त में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। ज्यादातर लोग समझ भी गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की। यह दोनों खिलाड़ी मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं।

11 साल बाद हुआ ऐसा

भारतीय टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो 11 साल बाद ऐसा देखने को मिला है कि किसी विदेशी सरजमीं पर जारी टेस्ट मैच में टीम इंडिया पुजारा या रहाणे के बिना उतरी है। आखिरी बार 2012 में ऐसा हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया पुजारा और रहाणे दोनों के बिना उतरी थी। अब पहला ऐसा मौका है। वहीं जब टीम इंडिया का ऐसा हाल देखने को मिला तो भारतीय फैंस निराश हुए और उन्हें इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की याद आ गई। हालांकि, पिछले कुछ सालों में रहाणे और पुजारा का ग्राफ गिरा है और यही कारण है कि वह दोनों टीम से बाहर हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

फैंस ने किया याद

सोशल मीडिया पर पुजारा और रहाणे को लेकर कई पोस्ट सामने आने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि रहाणे को बाहर करना सबसे बड़ी भूल है। किसी ने एमएस धोनी से जोड़कर उन पर ट्वीट किए और आईपीएल का रिकॉर्ड लिखा। किसी ने कहा कि रहाणे और पुजारा आज भी श्रेयस अय्यर से बेहतर बल्लेबाज हैं। ऐसे कई पोस्ट सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने 5, यशस्वी ने 17 और गिल ने 2 रन बनाए थे।

---विज्ञापन---

पुजारा और रहाणे के करियर पर सस्पेंस

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे मौजूदा टीम से बाहर हैं और अब उनके करियर पर भी सस्पेंस मंडरा रहा है। पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के बाद से टीम में जगह नहीं मिली है। जबकि रहाणे की आईपीएल के बाद वापसी हुई थी। मगर वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के बाद अब वो भी बाहर हो चुके हैं। टीम में युवा खिलाड़ियों की खान इसका प्रमुख कारण है कि अब सेलेक्टर्स का ध्यान इन खिलाड़ियों से हटता जा रहा है। घरेलू क्रिकेट में भी यह दोनों कुछ ऐसा कारनामा नहीं कर पाए हैं कि उनकी वापसी हो जाए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे के बीच चोटिल हुआ भारत का बड़ा खिलाड़ी, सेंचुरियन टेस्ट से भी बाहर

यह भी पढ़ें- IND vs SA: रोहित शर्मा सेंचुरियन टेस्ट में फ्लॉप, फैंस ने बार-बार एक ही गलती दोहराने पर घेरा

---विज्ञापन---

First published on: Dec 26, 2023 04:46 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola