Fans Angry Reaction Rishabh Pant: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. तीसरे दिन टीम इंडिया से बड़े स्कोर की उम्मीद थी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक भी लगाया. टीम इंडिया ने 95 रन पर एक विकेट गंवाया था. जायसवाल के आउट होने के बाद लगातार विकट गिरते जा रहे हैं. कप्तान ऋषभ पंत टीम इंडिया के सबसे अनुभवी और महत्वपूर्ण प्लेयर हैं. इसी वजह जब टीम विकेट गंवा रही थी, तो उम्मीद थी कि वो जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करेंगे. हालांकि, खराब शॉट खेलकर आउट होने के बाद फैंस उनपर गुस्सा कर रहे हैं.
ऋषभ पंत सस्ते में लौटे पवेलियन
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत के सामने बड़ी जिम्मेदारी थी. पंत जब बल्लेबाजी करने आए, तो टीम इंडिया बैकफुट पर थी. पंत ने आते ही एक छक्का जड़ दिया और लगा कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइटबैक के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ऋषभ पंत ने 38वें ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन ऐज लगा और गेंद कीपर के दस्ताने में चली गई. 8 गेंदों में 7 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए. ऋषभ पंत को उस समय संभलकर बल्लेबाजी करनी थी लेकिन वो गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में जीत के लिए गंभीर की नहीं, टीम इंडिया को माननी होगी रवि शास्त्री की अजीबोगरीब सलाह?
पंत पर फैंस का फूट रहा गुस्सा
कप्तान होने के बावजूद पंत का खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर इसी वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही है. आप नीचे फैंस के कुछ गुस्से वाले रिएक्शन देख सकते हैं.
‘ऋषभ पंत 7 रन पर आउट हो गए. पंत, आपने मुझे निराश कर दिया. मुझे आपसे इस तरह की पारी की उम्मीद नहीं थी.’
‘ऋषभ पंत पहले कप्तानी में फेल और अब बल्लेबाजी में भी फेल. वो गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए. पंत कभी भी ट्रेविस हेड नहीं बन सकते.’
‘अब ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल के बचाव के लिए आ गए हैं. उन्होंने जुरेल से भी खराब शॉट खेला. गुवाहाटी के अच्छे विकेट पर टीम इंडिया खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रही है.’
‘ऐसा लग रहा है कि ऋषभ पंत खेल को आज ही खत्म करना चाहते थे. भारतीय टीम 150 रन के अंदर आउट हो जाएगी और ये चीज साफ तौर पर नजर आ रही है.’
ये भी पढ़ें:- स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद बिगड़ी होने वाले पति पलाश मुच्छल की तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines