India vs South Africa, Rohit Sharma Answers on Prasidh Krishna: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी इसको लेकर कई अटकलें लग रही हैं। वहीं सेंचुरियन टेस्ट में शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी से निराश किया था। इन दोनों के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ था। अब मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान ने तस्वीर कुछ हद तक साफ कर दी है। उनके इस बयान से टीम की प्लेइंग 11 के लेकर कई संकेत मिले हैं।
क्या प्रसिद्ध कृष्णा को फिर मिलेगा मौका?
व्हाइट बॉल क्रिकेट में निराश करने के बाद भी टेस्ट क्रिकेट में प्रसिद्ध कृष्णा को एंट्री मिली थी। सेंचुरियन टेस्ट में उन्होंने डेब्यू किया था। अब केपटाउन टेस्ट में नजरें होंगी कि क्या उन्हें जगह मिलती है या नहीं। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने एक दिन पहले जो बयान दिया उससे ऐसा लगने लगा है कि प्रसिद्ध न्यूलैंड्स टेस्ट में खेल सकते हैं। रोहित ने उनको लेकर कहा,’मुझे अभी भी प्रसिद्ध कृष्णा पर विश्वास है। उनके पास इस स्तर पर सफल होने की काबिलियत है। मैंने पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि युवाओं में हमें विश्वास जताना होगा। हम उन्हें बैक करेंगे और प्रसिद्ध कृष्णा के पास टैलेंट और क्षमता है।’
सेंचुरियन टेस्ट में किया निराश
प्रसिद्ध कृष्णा ने सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वह 20 ओवर गेंदबाजी करते हुए 93 रन खर्च कर गए थे। जबकि विकेट उन्हें सिर्फ एक मिला था। ऊंचे लंबे कद के गेंदबाज और पेस के साथ उम्मीद थी कि वह साउथ अफ्रीका के पेसर्स की तरह खतरनाक साबित हो सकते हैं। मगर वह अच्छी पिच पर भी कंडीशन्स का फायदा नहीं उठा सके। यही कारण है कि उनके ऊपर बाहर होने की तलवार लटक रही थी। हालांकि, रोहित के बयान से ऐसा लग रहा है कि उन्हें एक और मौका मिलेगा।
इसके अलावा हाल ही में साउथ अफ्रीका द्वारा न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक युवा टेस्ट स्क्वॉड चुना गया था। इसका कारण था कि वहां के सीनियर खिलाड़ी एसए टी20 लीग का हिस्सा होंगे। इस पर खासा डिबेट छिड़ा। भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की मौजूदा टीम का हिस्सा डेविड बेडिंगहम ने टेस्ट मैच के लिए एसए20 का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराया। वहीं इससे जुड़े सवाल पर रोहित शर्मा बोले,’टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है जिसे हम सभी को प्रोटेक्ट करना है। वहीं हर देश की यह जिम्मेदारी है कि टेस्ट क्रिकेट को और ज्यादा रोचक व अच्छा बनाएं।’
भारत की संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें- AUS vs PAK: शाहीन अफरीदी पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर, कप्तान शान मसूद ने बताया कारण
यह भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा का ODI में खास ‘शतक’ पूरा, भारत के लिए चार महिला खिलाड़ी कर चुकी हैं ये कारनामा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
8 mins agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
1 hr agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
2 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
10 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
11 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
12 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines