India vs South Africa 2nd T2o Playing 11 Prediction: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर 10 दिसंबर से पहले टी20 के साथ शुरुआत करनी थी। पर डरबन में पहला मुकाबला हो नहीं पाया और बारिश की भेंट चढ़ गया। अब बारी है दूसरे टी20 की जो 12 दिसंबर मंगलवार को Gqeberha के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों हर हाल में जीत के साथ सीरीज में हार से बचना चाहेंगी। क्योंकि 3 मैचों की सीरीज में अब 2 मैच बाकी हैं। इस मैच को जो भी टीम जीतेगी वो कम से कम सीरीज हारेगी नहीं।
शतकवीर होगा टीम से बाहर!
अब दूसरे टी20 में टीम इंडिया किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी यह बड़ा सवाल है। अब सिर्फ दो मैच बाकी हैं और कप्तान सूर्यकुमार यादव किसी भी तरह की ढिलाई नहीं देना चाहेंगे। ऐसे में शुभमन गिल की वापसी से एक होनहार खिलाड़ी अपनी जगह गंवा सकता है। वो होनहार खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में शतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ हैं। यशस्वी जायसवाल को शुभमन गिल के साथ ओपनिंग के लिए फर्स्ट च्वॉइस माना जा सकता है। क्योंकि हमेशा लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को तवज्जो मिलती है। ऐसे में गायकवाड़ का पलड़ा भारी है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: क्या दूसरा T20 भी बारिश के कारण होगा रद्द! कैसा रहेगा सेंट जॉर्ज पार्क का मौसम
नए उपकप्तान के साथ उतरेगी टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले तीन टी20 इंटरनेशनल में रुतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव के डिप्टी यानी उपकप्तान का पद संभाला था। आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर टीम के उपकप्तान थे। पर इस सीरीज में रवींद्र जडेजा उपकप्तान बनाए गए हैं। वह टीम के साथ साउथ अफ्रीका में मौजूद हैं। ऐसे में हर हाल में वह टीम के लिए बतौर उपकप्तान खेलते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऋषभ पंत की आईपीएल में होगी वापसी, नहीं कर पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी!
टीम इंडिया की संभावित Playing 11
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे, प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट
9 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines