India vs South Africa 1st Test Virat Kohli Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से सेंचूरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में होगा। सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पूर्व भारतीय टीम के लिए अब टेंशन बढ़ गई है। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर शुक्रवार को जानकारी सामने आई कि वह किसी फैमिली इमरजेंसी के कारण भारत लौट गए हैं। इसके बाद अटकलें यह लगने लगीं कि क्या अब विराट पहले टेस्ट मैच से बाहर हो जाएंगे। जहां विराट के भारत लौटने की जानकारी मिली वहीं रुतुराज गायकवाड़ टेस्ट सीरीज से ही बाहर हो गए।
क्या विराट कोहली नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट?
अब कप्तान रोहित शर्मा के सामने प्लेइंग 11 को लेकर भी सस्पेंस खड़ा हो गया होगा। हालांकि, अभी कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं सामने आई है कि विराट कोहली पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे। जानकारी के अनुसार किसी भी सूत्र या बीसीसीआई अधिकारी ने ऐसा नहीं बताया है कि विराट पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं। विराट कोहली को लेकर रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि वह पहले टेस्ट से पूर्व टीम के साथ जुड़ जाएंगे और साउथ अफ्रीका लौट आएंगे। लेकिन अभी इसको लेकर किसी भी तरह के ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है।
कौन ले सकता है विराट कोहली की जगह?
अगर टीम बैलेंस की बात करें तो विराट कोहली अगर टीम में खेलते हैं फिर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल में से किसी एक के ही खेलने के आसार बन सकते हैं। यशस्वी जायसवाल के खेलने के आसार इसलिए ज्यादा हैं क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वहीं शुभमन गिल की बात करें तो टेस्ट में उनका प्रदर्शन व्हाइट बॉल जैसा नहीं रहा है। टी20 सीरीज वह खेले थे लेकिन दोनों मैचों में फ्लॉप रहे थे। वैसे तो विराट के खेलने के आसार ज्यादा हैं। वहीं श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा हैं जो हर हाल में खेलते दिख सकते हैं। केएल राहुल के बतौर विकेटकीपर खेलने की जानकारी है।
अगर विराट खेले तो नंबर 3 पर कौन खेलेगा यह भी बड़ा सवाल है? ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज के हिसाब से देखें तो शुभमन गिल नंबर 3 पर खेले थे और रोहित ने यशस्वी के साथ ओपनिंग की थी। जबकि विराट टेस्ट में हमेशा से नंबर 4 पर खेलते हैं। अगर विराट खेले और यशस्वी व गिल में से कोई एक खेला तो क्या टेस्ट में नंबर 3 पर केएल राहुल या फिर विराट को खिलाया जाएगा, यह बड़ा सवाल है। अब इन सभी सवालों का जवाब विराट के आने की खबर साफ होने के बाद ही मिल पाएगा।
टीम इंडिया की संभावित Playing 11
अगर विराट नहीं खेलेंगे: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अगर विराट खेले: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट स्क्वॉड में कौन लेगा रुतुराज गायकवाड़ की जगह? शतक लगाकर स्टार बल्लेबाज ने ठोका दावा
यह भी पढ़ें- Electra Stumps: मर्सिडीज से भी महंगे हैं क्रिकेट के ये स्टंप्स! BBL में दिखा कमाल; जानें खास Features
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
20 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
52 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
55 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines