IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए इस मैदान पर जीतना बड़ा चैलेंज रहा है. इसके ठीक उलट दक्षिण अफ्रीका की टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर बहुत ही शानदार रहा है. ऐसे में एडेन मार्करम उसे बरकरार रखना चाहेंगे. फैंस जानना चाहते हैं कि इस मैदान पर क्या छक्कों की बारिश होगी या गेंदबाजों का जादू चलेगा?
कैसी होगी कटक टी20 मैच में पिच?
कटक के बाराबती स्टेडियम में बहुत ज्यादा रन नहीं बनते हैं. वहीं इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है. हालांकि ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है. ऐसे में इस मैदान पर 180 रन ज्यादा से ज्यादा बनते हैं. ऐसे में बहुत ज्यादा छक्कों की बारिश देखना मुश्किल लगता है. हालांकि एक बार पिच पर सेट होने के बाद बल्लेबाज रनों की बारिश कर रहे हैं.
इस मैदान पर टीम इंडिया ने 3 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्हें सिर्फ 1 मैच में ही जीत मिली है. वहीं 2 बार हार का सामना करना पड़ा है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2 मैच खेले हैं. दोनों ही बार उन्हें बड़ी जीत मिली है. ओवरआल टी20 फॉर्मेट में इन दोनों टीमों के बीच 31 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 18 में तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 12 मैचों में ही जीत दर्ज की है. वहीं 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें पहला टी20 मुकाबला? सूर्यकुमार यादव पर टिकी हैं नजरें
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या पहला टी20 मैच बारिश के कारण हो जाएगा रद्द? कटक में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines