India vs South Africa 1st ODI Sanju Samson Entry: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया एक नए कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया का यह पहला वनडे मुकाबला होगा। इस मुकाबले में केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने टीम के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर भी अपडेट दिया है। साथ ही उन्होंने संजू सैमसन की एंट्री को भी लगभग-लगभग कंफर्म कर दिया है।
क्या होगा संजू सैमसन का रोल?
केएल राहुल ने मैच से एक दिन पहले साफ कर दिया है कि संजू सैमसन का टीम में क्या रोल होने वाला है। यानी यह साफ है कि संजू सैमसन प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि संजू मिडिल ऑर्डर में नंबर 5 या 6 पर खेलते नजर आएंगे। वहीं विकेटकीपिंग को लेकर वह बोले कि मैं खुद विकेटकीपिंग करूंगा और मिडिल ऑर्डर में खेलूंगा। राहुल ने कहा,’वह वहीं खेलेंगे वनडे क्रिकेट में जहां खेलते आए हैं। वह नंबर 5 या 6 पर खेलेंगे। विकेटकीपिंग मैं करूंगा और आगे अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें (संजू को) वो भूमिका भी मिल सकती है।’
कौन करेगा ओपनिंग?
अब अगर ओपनिंग की बात करें तो इस टीम में ना ही शुभमन गिल हैं और ना ही ईशान किशन। वहीं राहुल मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे। टीम के इस स्क्वॉड में बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन और रुतुराज गायकवाड़ के रूप में दो ओपनिंग बल्लेबाज हैं। यानी साईं सुदर्शन डेब्यू कर सकते हैं। जबकि नंबर 3 पर तिलक वर्मा या श्रेयस अय्यर नजर आ सकते हैं। नंबर 4 या नंबर 5 पर राहुल व अय्यर के बीच टॉस रहेगा। संजू सैमसन पांचवें या छठे स्थान पर खेल सकते हैं। रिंकू सिंह को पहले वनडे में मुश्किल है आगे सीरीज में मौका मिल सकता है।
संभावित Playing 11
साईं सुदर्शन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: पहले वनडे में डेब्यू करेंगे 2 भारतीय! केएल राहुल ने रिंकू सिंह पर दिया हिंट; देखें संभावित Playing 11
यह भी पढ़ें- IND vs SA: पहले ODI में बारिश का संकट! मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
38 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
45 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines