---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: पहले वनडे में डेब्यू करेंगे 2 भारतीय! केएल राहुल ने रिंकू सिंह पर दिया हिंट; देखें संभावित Playing 11

India vs South Africa 1st ODI Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला वनडे 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

India vs South Africa 1st ODI Playing 11: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर रविवार को जोहानिसबर्ग में खेलेगी। इस सीरीज में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। उनकी नजरें होंगी दो साल पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर मिली 3-0 की वनडे सीरीज की हार का बदला लेने पर। केएल राहुल ने मैच से पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने इस दौरान प्लेइंग 11 को लेकर कई संकेत दिए। साथ ही रिंकू सिंह को भी वनडे सीरीज में मौका देने पर उन्होंने हिंट दी।

रिंकू सिंह को मिलेगा वनडे डेब्यू का मौका

रिंकू सिंह को लेकर केएल राहुल ने हिंट दी और कहा,’उनका टेम्परामेंट और खेल के प्रति जागरुकता शानदार है। टी20 सीरीज के दौरान यह काफी अच्छा लगा देखकर। उन्होंने दिखाया कि एक अच्छा खिलाड़ी कैसा होता है। उनका शांत स्वभाव भी देखने को मिल रहा है। उनको टीवी पर देखकर काफी अच्छा लग रहा था। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें वनडे सीरीज में जरूर मौका मिलेगा।’ वहीं खबरें ऐसी भी हैं कि साईं सुदर्शन भी इस टीम के साथ बतौर ओपनर डेब्यू कर सकते हैं। क्योंकि इस टीम में ईशान किशन और शुभमन गिल नहीं हैं।

---विज्ञापन---

क्या होगा राहुल का रोल?

वहीं कप्तान ने इस सीरीज में अपने रोल को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं विकेटकीपिंग करूंगा और वनडे सीरीज में बतौर मिडिल ऑर्डर बैट्समैन खेलूंगा। वहीं टेस्ट सीरीज को लेकर वह बोले कि मुझे टेस्ट में जो भी रोल कप्तान, कोच और मैनेजमेंट देगा मैं खुश रहूंगा। वहीं मैं टी20 में भी अपनी टीम के लिए खेलना चाहता हूं। आपको बता दें कि राहुल इस दौरे पर टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं वो भी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद रोहित और विराट की तरह टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले हैं।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया की संभावित Playing 11

साईं सुदर्शन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन/रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 16, 2023 08:14 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola