India vs South Africa ODI Debut: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 दिसंबर को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है। इस मुकाबले से पहले एक 22 वर्षीय बल्लेबाज को वनडे की कैप मिल गई है। यानी अब यह तय है कि यह खिलाड़ी वनडे डेब्यू करने जा रहा है। वो खिलाड़ी है आईपीएल 2023 में धूम मचाने वाला साईं सुदर्शन। गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में पहले एंट्री मिली और अब प्लेइंग 11 में भी उन्हें एंट्री मिल गई है।
पारी की करेंगे शुरुआत
साईं सुदर्शन अब टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर खेलते नजर आएंगे। यानी इस मुकाबले में वह रुतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पिछले एक दो साल में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की है। वह आईपीएल 2023 में डेब्यू करते दिखे और पहले सीजन में ही उन्होंने 13 मैच खेलकर 507 रन बना दिए। इसमें एक शतक भी शामिल था। इसके अलावा डोमेस्टिक सर्किट में भी सुदर्शन ने खासा प्रभावित किया था। इसी कारण अब वह टीम इंडिया के साथ नजर आएंगे।
कौन हैं साईं सुदर्शन?
साईं सुदर्शन तमिलनाडु से आने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वहां बाएं हाथ के लेगब्रेक गेंदबाज भी हैं। उनका जन्म 15 अक्टूबर 2001 को चेन्नई में हुआ था। आईपीएल में उन्होंने 16वें सीजन में पिछले साल ही गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू किया था। अपने पहले सीजन में ही उन्होंने 500 का आंकड़ा पार करके सभी को प्रभावित किया। इसके अलावा वह फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में भी अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित कर चुके हैं।
साईं सुदर्शन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 मुकाबले खेलते हुए 42 की औसत से 843 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट ए में उनके नाम 25 मुकाबलों में 1269 रन दर्ज हैं। साईं सुदर्शन ने इसके अलावा टी20 क्रिकेट में कुल 31 मुकाबले खेलते हुए 976 रन बनाए हैं। अब बारी है जब उनके पास मौका है अपने इस करियर रिकॉर्ड में इंटरनेशनल आंकड़े जोड़ने का। उनको मौका मिल चुका है और अब उनके ऊपर खुद को साबित करने का प्रेशर होगा।
यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st ODI Live: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, डेब्यू करेगा एक भारतीय स्टार; देखें लाइव अपडेट
यह भी पढ़ें- IND vs SA: एडन मार्क्रम ने जीता टॉस, अफ्रीका करेगी पहले बल्लेबाजी, 2 खिलाड़ी कर रहे हैं डेब्यू
संबंधित खबरें
गुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
38 mins agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
1 hr agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
1 hr agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
2 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
2 hrs agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
2 hrs agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
2 hrs agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines