भारत ने 17 रनों से मुकाबला जीत लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रनों पर सिमट गई.
बॉश ने 40 गेंदों में 51 रन बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका का स्कोर 316/9 है.
46 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 312/9 है. नांद्रे बर्गर के रूप में अफ्रीका को 9वां झटका लगा है.
44 ओवर में साउथ अफ्रीका 300/8 रन बना चुकी है. कार्बिन बॉश 32 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं. अफ्रीका को 36 गेंदों में 50 रन जीत के लिए चाहिए. मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है.
अफ्रीका को जीत के लिए 9 ओवर में 76 रनों की दरकार है. टीम ने 41 ओवर में 274/8 रन बना लिए हैं.
मार्को यानसेन 70 रन बनाकर आउट हुए हैं. साउथ अफ्रीका को छठा झटका कुलदीप यादव ने दिया. इसके बाद उन्होंने मैथ्यू ब्रीटजके को आउट किया. उन्होंने बैक टू बैक दो झटके दिए. 33.3 ओवर के बाद स्कोर 228/7 है.
33 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 227/5 रन बना लिए हैं. टीम को जीत के लिए 17 ओवर में 123 रनों की जरूरत है. ब्रीटजके 72, जबकि यानसेन 70 रनों पर खेल रहे हैं.
29 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 198/5 है. मार्को यानसेन ने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है.
ब्रिटज्के ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वह 58 गेंदों में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं. 24 ओवर के बाद स्कोर 147/5 है.
साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. हर्षित राणा ने डेवाल्ड ब्रेविस को पांचवें विकेट के रूप में चलता किया. उन्होंने 28 गेंदों में 37 रन बनाए. 21.4 ओवर के बाद स्कोर 130/5 है. हर्षित की ये तीसरी विकेट थी.
19 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. साउथ अफ्रीका ने 112/4 रन बना लिए हैं. डेवाल्ड ब्रेविस 15 गेंदों में 20 और ब्रीटज्के 45 रनों पर खेल रहे हैं.
कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया है. साउथ अफ्रीका मुश्किलों में आ गई है, क्योंकि टीम 77 रनों के स्कोर पर ही 4 विकेट खो दिए हैं. टोनी डी जोरजी 35 गेंदों में 39 रनो की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 7 चौके अपने नाम किए. 15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है.
10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. साउथ अफ्रीका 47/3 रन बना चुकी है. टोनी डि जोरजी 16 गेंदों में 24 और मैथ्यू ब्रिटज्के 29 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.
साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका एडेन मार्करम के रूप में लगा है. अर्शदीप सिंह ने उन्हें पवेलियन लौटा दिया है. वह 15 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने.
साउथ अफ्रीका को बैक टू बैक दो झटके लगे हैं. हर्षित राणा ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर क्वींटन डी कॉक को आउट कर दिया है.
साउथ अफ्रीका को पहला झटका लग चुका है. हर्षित राणा ने रिक्लटन को 0 के स्कोर पर आउट किया. भारत को बड़ा ब्रेकथ्रू मिला.
350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. रियान रिकल्टन और एडेन मार्करम क्रीज पर उतर चुके हैं.
टीम इंडिया ने रांची वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए हैं. जिसके कारण ही अफ्रीका को जीत के लिए 350 रन बनाने होंगे. विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 135 रनों की पारी खेली.
पारी के आखिरी ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रवींद्र जडेजा आउट हो गए. अगली गेंद पर कॉर्बिन बॉश ने अर्शदीप सिंह को भी क्लीन बोल्ड कर दिया. जिसके कारण ही भारत ने बैक टू बैक विकेट गंवा दिया. जडेजा ने 20 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली.
कप्तान केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करके 56 गेंदों 60 रनों की पारी खेली. मार्को यानसेन ने राहुल को पवेलियन की राह दिखाई. टीम इंडिया को हालांकि राहुल सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा गए हैं.
Bharat Banam South Africa Live Cricket Score and Updates in Hindi: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. जिसका पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और शानदार प्रदर्शन कर 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए. विराट कोहली ने 135 रन तो वहीं कप्तान केएल राहुल ने 60 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा ने अहम 57 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 49.2 ओवर में 332/10 रन बनाए और भारत ने 17 रनों से जीत हासिल कर ली. साउथ अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रीटजके ने 72 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मार्को यानसेन 39 गेंदों में 70 रन बनाए. इसके अलावा कॉर्बिन बॉश ने 51 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
---विज्ञापन---
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट...
---विज्ञापन---
Toss update
दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. ओस को ध्यान में रखकर ही उन्होंने ये बड़ा फैसला लिया है. टीम के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा को इस मुकाबले में आराम दिया गया था. हालांकि भारत ने बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीत लिया था.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा रोहित-विराट का कमबैक मैच? रांची में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
IND vs SA playing XI
इंडिया प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11: रियान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: रोहित-विराट नहीं, इस खिलाड़ी के आगे थर-थर कांपेंगे गेंदबाज! डेल स्टेन ने बताया कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन