IND vs PAK, Virat Kohli Record: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का हाईवोल्टेज मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें जोश से भरी हुई हैं। इस मुकाबले को लेकर मैदान के बाहर पहले से ही माहौल काफी गर्म हो चुका है। उससे पहले कुछ आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। इस मैच में टीम इंडिया की नजरें टिकी होंगी अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के ऊपर। विराट ने अभी तक मौजूदा वर्ल्ड कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। वह पहले दोनों मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं।
वर्ल्ड कप 2023 में विराट का शानदार फॉर्म
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 और अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 55 रन की पारी खेली थी। अब तीसरे मुकाबले में रनमशीन कोहली के सामने होगी पाकिस्तान की टीम जिसके खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट, वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी टूर्नामेंट हर तरह से शानदार प्रदर्शन किया है। उनके आंकड़े बाबर आजम की सेना की टेंशन बढ़ा सकते हैं। पिछले साल ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मेलबर्न के मैदान पर विराट ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थीं। फिर हाल ही में एशिया कप के दौरान उनका शतक भी शानदार था। आइए नजर डालते हैं विराट के आंकड़ों पर।
यह भी पढ़ें:- IND vs PAK: भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं चलता बाबर का बल्ला, औसत 30 से भी कम
विराट के आंकड़े पाकिस्तान के लिए खतरनाक
- ICC टूर्नामेंट में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 625 रन बनाए हैं।
- 15 वनडे इंटरनेशनल में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 55.17 की औसत से 662 रन बनाए हैं।
- 2015 वर्ल्ड कप में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोके थे 107 रन।
- वनडे वर्ल्ड कप के तीन मैचों में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 64.33 की औसत से 193 रन बनाए।
यह भी पढ़ें:- IND vs PAK: शुभमन गिल की हो सकती है वापसी, दिग्गज की सलाह से बढ़ जाएगा जोश!
विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अभी तक भारत के लिए 283 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं। उन्होंने 271 पारियों में 13223 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 47 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका वनडे में औसत 57.74 और स्ट्राइक रेट 93 से अधिक का है। उनका बेस्ट स्कोर 183 रन है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
5 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
6 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
6 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
7 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
8 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
8 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines