IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया । इस हाई वोल्टेज मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 159 का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं इसके जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर इस मैच को जीत लिया। भारत की इस जीत में विराट कोहली की 82 रनों की पारी ने मुख्य भूमिका निभाई। वही हारिस रउफ का 19वां ओवर टर्निंग पाइंट रहा।
विराट कोहली ने हारिस राउफ को लगातार जड़े दो छक्के
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में शुरूआत में ही 3 विकेट खोने के बाद विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने पारी को संभाला। कोहली ने 53 गेंदो पर 83 रन बनाए और इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के भी जड़ दिए। मैच का टर्निंग पाइंट था हारिस राउफ का 19वां ओवर जिसमें पहली चार गेंद पर ज्यादा कुछ नहीं हुआ जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि भारत मैच हार जाएगी लेकिन विराट कोहली ने आखिरी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ दिए जिसे देखकर सभी हैरान हो गए और पाकिस्तान से मैच काफी दूर चला गया।
अभी पढ़ें – India Team schedule: पहले PAK को कूटा अब इस टीम की बारी, जानिए भारत का अगला मैच किसके साथ और कब?
ये मेरे करियर की सबसे बेहतरीन पारी
वहीं इस मैच के बाद विराट कोहली इमोशनल हो गए और उन्होंने फैंस को सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने कहा कि इसके पहले मुझे मेरी मोहाली में खेली गई पारी सबसे बढ़िया लगती थी लेकिन अब ये मेरी फेवरेट पारी हो गई है। उन्होंने बताया कि हार्दिक पंड्या और मैंने मिलकर हारिस राउफ और शाहीन अफरीदी के खिलाफ अटैक करने का प्लान बनाया और वहीं किया। कोहली को इस मैच में दमदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।
अभी पढ़ें – VIDEO: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, बेटे को गोद में लिए दिखे पांड्या, कोहली–अर्शदीप का रिएक्शन हुआ वायरल
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (C), मोहम्मद रिजवान (WK), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines