---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्या होगा एक और महामुकाबला? फाइनल में कैसे हो सकती है भिड़ंत

U19 World Cup 2024 Live Streaming, IND vs PAK Match Scenario: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के मैच की फैंस उम्मीद लगाने लगे हैं।

---विज्ञापन---

U19 World Cup 2024 Live Streaming, IND vs PAK Match Scenario: साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने अंजाम तक पहुंचने लगा है। ग्रुप स्टेज और सुपर सिक्स राउंड के बाद 16 में से अंतिम 4 टीमें पक्की हो गई हैं। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय है और उसकी नजरें होंगी छठे खिताब पर। टीम इंडिया ने इससे पहले पांच बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 2022 में यह टूर्नामेंट जीतने वाली टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन भी है। इस टूर्नामेंट के बारे में ज्यादातर फैंस जानना चाहते हैं कि कैसे इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।

फैंस को महामुकाबले की उम्मीद

---विज्ञापन---

इस साल 9 जून को जहां भारत और पाकिस्तान की सीनियर टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भिड़ने वाली हैं। उससे पहले फैंस को क्रिकेट फील्ड पर एक और भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की उम्मीद है। यह मुकाबला अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में हो सकता है। पाकिस्तान की टीम शनिवार को बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं भारत पहले ही पहुंच गया था। दोनों की सेमीफाइनल में भिड़ंत नहीं हो पाएगी लेकिन अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीतती हैं तो फाइनल में जरूर हाईवोल्टेज मुकाबला हो सकता है।

---विज्ञापन---

कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

आपको बता दें कि पहला सेमीफाइनल मुकाबला 6 फरवरी को होगा और दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि 11 फरवरी को इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा। पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। यानी अगर भारत ने पहला सेमीफाइनल जीता और पाकिस्तान ने दूसरा तो फाइनल में एक हाईवोल्टेज मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले साउथ अफ्रीका के बेनोनी में खेले जाएंगे।

---विज्ञापन---

जबकि आपको बता दें कि अंडर 19 वर्ल्ड कप के मैच फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा फोन पर यूजर्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार के जरिए इन मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप में अब रोमांच अपने चरम पर है क्योंकि चार बेस्ट टीमें अब आपस में भिड़ने वाली हैं। इसी बीच यह सुगबुगाहट भी तेज है कि फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने की भी संभावना है। ऐसे में रोमांच का स्तर और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- Handled Ball Out: इंग्लैंड के बल्लेबाज ने हाथ से पकड़ी बॉल, अंपायर ने दिया आउट; क्या कहता है MCC का नियम

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: तीसरे दिन के खेल के लिए जसप्रीत बुमराह ने बनाया खास प्लान! चारों खाने चित होगी इंग्लैंड

First published on: Feb 04, 2024 07:48 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola