IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का छठा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने 128 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया और पाकिस्तान को आईना दिखाया कि किन मामलों में वो बेहद कमजोर हैं. पाक टीम ने अगर कुछ चीजें नहीं सुधारी, तो उन्हें एशिया कप में आगे भी इसी तरह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है.
1. पावरप्ले में फिसड्डी
पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन एशिया कप के दौरान पावरप्ले में कुछ खास नहीं रहा. पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ भी पावरप्ले में निराश किया था और भारत के खिलाफ भी वो फिसड्डी ही रहे. हालिया मैच में पाक ने 2 विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए थे और सिर्फ 42 रन जोड़ पाए. साफ तौर पर पाकिस्तान की टीम को संभलकर बल्लेबाजी करने और अपने विकेट बचाने की कोशिश करनी चाहिए. ये कमजोरी आगे भी उन्हें शर्मिंदा कर सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: जीत के बाद गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने भी पहलगाम आतंकी हमले को किया याद, पाकिस्तान के उड़ाए होश
2. कप्तान का प्रदर्शन
सलमान अली आगा पहली बार पाकिस्तान के लिए किसी बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे हैं. उन्हें खुद को साबित करने की जरूरत है लेकिन दोनों ही मैचों में वो फिसड्डी साबित हुआ. ओमान के खिलाफ पहली गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया और भारतीय टीम के विरुद्ध उन्होंने मात्र 3 रन बनाए. अमूमन कप्तान अच्छा प्रदर्शन करता है, तो टीम का आत्मविश्वास बढ़ जाता है. हालांकि, सलमान खुद ही निराश कर रहे हैं और अगर वो अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं करेंगे, तो पाक को आगे भी शर्मिंदा होना पड़ सकता है.
3. कमजोर गेंदबाजी
पाकिस्तान को 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने से भारतीय टीम को रोकना था. हालांकि, स्पिनर सैम अयूब को छोड़कर किसी भी गेंदबाज ने प्रभावित नहीं किया. दूसरी ओर टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा को छोड़कर सभी गेंदबाज विकेट झटकने में सफल हुए. सैम अयूब को किसी का भी साथ नहीं मिला और आने वाले मैचों में अगर पाक टीम ने अपनी गेंदबाजी में सुधार नहीं किया, तो उन्हें फिर से शर्मिंदा होना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:- ‘दिल जीत लिया सूर्या’, PAK की सरेआम बेइज्जती से फैंस खुश, सोशल मीडिया पर Team India की जय जयकार
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
50 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines