IND vs PAK: जीत के बाद गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने भी पहलगाम आतंकी हमले को किया याद, पाकिस्तान के उड़ाए होश 

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को याद किया और जीत भारतीय सेना को समर्पित कर दी। जिसके बाद शुभमन गिल और गौतम गंभीर ने भी भारतीय सेना को धन्यवाद कहा और पहलगाम आतंकी हमले का शिकार हुए लोगों को याद किया।

Gautam Gambhir and Shubman Gill

Gautam Gambhir and Shubman Gill

IND vs PAK: लीग स्टेज में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहलगाम आतंकी हमले को याद किया और जीत भारतीय सेना को समर्पित कर दी। मैच के बाद भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी भारतीय सेना को धन्यवाद कहा और पहलगाम आतंकी हमले का शिकार हुए लोगों को याद किया। 

विज्ञापन

शुभमन गिल ने जीत के बाद किया पोस्ट 

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर जीत को लेकर पोस्ट करते हुए कहा, ‘आज की जीत पहलगाम के पीड़ितों और हमारी रक्षा करने वाले हमारे बहादुर सशस्त्र बलों को समर्पित है। भारत की भावना मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह जीवित है। जय हिंद।’ इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम ने भी सोशल मीडिया पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को बयान पोस्ट किया। इसके अलावा इस बारे में सूर्या ने सोशल मीडिया पर भी बोला। पहलगाम आतंकी हमले के कारण ही इस मुकाबले को फैंस ने भी बॉयकॉट किया था। 

विज्ञापन

हेड कोच गौतम गंभीर का भी आया रिएक्शन 

मैच जीतने के बाद सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा, ‘शानदार जीत, इस टूर्नामेंट में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। यह मैच हमारे लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण था, क्योंकि हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते थे और यह भी कि उन्होंने क्या झेला। इससे भी महत्वपूर्ण बात ये है कि हम भारतीय सेना को उनके सफल ऑपरेशन सिंदूर के लिए भी धन्यवाद देना चाहते हैं। हम अपने देश को गौरवान्वित और खुश करने की पूरी कोशिश करेंगे।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ