T20 World Cup 2024 Schedule India vs Pakistan: वर्ल्ड कप के बाद फैंस को अब टी20 वर्ल्ड कप का बेसब्री के साथ इंतजार है। आगामी 20 वर्ल्ड कप में फिलहाल कुछ माह शेष हैं, लेकिन टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले की डेट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं पाकिस्तान के साथ उसका मुकाबला 9 जून को होने की उम्मीद है।
आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में क्रिकेटप्रेमियों को हमेशा से ही भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का इंतजार रहता है। हाल ही में दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण में भिड़ी थीं। इस दौरान ब्लू टीम ने ग्रीन टीम को बुरी तरह से शिकस्त दी थी। फैंस को दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से जोरदार भिड़ंत की आस है। इस बार यह रोमांचक मुकाबला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: दूसरे टेस्ट में विराट से क्यों नाराज हुए मारक्रम? पहले मैच का ‘टोटका’ आया याद
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का संभावित शेड्यूल:
5 जून – बनाम आयरलैंड – न्यूयॉर्क
9 जून – बनाम पाकिस्तान – न्यूयॉर्क
12 जून – बनाम अमेरिका – न्यूयॉर्क
15 जून – बनाम कनाडा – फ्लोरिडा
20 जून – बनाम न्यूजीलैंड – बारबाडोस
22 जून – बनाम श्रीलंका – एंटीगुआ
24 जून – बनाम ऑस्ट्रेलिया – सेंट लूसिया
कहां खेले जाएंगे फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले?
लीग चरण के बाद नॉकआउट मुकाबलों का आगाज होगा। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 26 जून को गयाना में खेला जाएगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल का आयोजन 28 जून को त्रिनिदाद में होगा। पहले और दूसरे सेमीफाइनल मैच में जीत हासिल करने वाली टीमें 29 जून को बारबाडोस में खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।
26 जून – पहला सेमीफाइनल – गयाना
28 जून – दूसरा सेमीफाइनल- त्रिनिदाद
29 जून – फाइनल- बारबाडोस
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
31 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
35 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
56 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines