IND vs PAK: '...अब और नहीं,' सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले क्यों कह दी ऐसी बात?

Suryakumar Yadav IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को महामुकाबला होना है। उस मैच से पहले सूर्या का पोस्ट चर्चा में आ गया है।

IND vs PAK Suryakumar Yadav Request on Social Media

IND vs PAK Suryakumar Yadav Request on Social Media

IND vs PAK, World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 का महामुकाबला होना है। इस मुकाबले में जहां तक यह साफ है कि शायद सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पाएगा। हालांकि, शुभमन गिल को लेकर सस्पेंस है लेकिन फिर भी ईशान किशन ही गिल की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। पर इस मैच से पहले भारतीय टीम के आतिशी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने सभी से एक खास रिक्वेस्ट भी की है।

विज्ञापन

दरअसल कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी से रिक्वेस्ट की थी कि प्लीज वर्ल्ड कप के टिकट के लिए ना कहें और घर पर ही मैचों का लुत्फ उठाएं। अब सूर्यकुमार यादव ने भी भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ ऐसी ही मांग की है। उनकी स्टोरी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

सूर्या की सभी से रिक्वेस्ट

सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, ‘भाईलोग घर पर अच्छे-अच्छे टीवी हैं सबके। एनजॉय करो और एसी में बैठ कर मैच देखो। इसलिए प्लीज अब और नहीं टिकटों की रिक्वेस्ट करें।’ भारत और पाकिस्तान के मैच के टिकटों को लेकर लंबे समय से मारामारी जारी है। वर्ल्ड कप से पहले ही अफरातफरी थी। अभी हालांकि, 8 अक्टूबर को बीसीसीआई ने इस महामुकाबले के लिए 14 हजार और टिकट जारी कर दिए थे।

विज्ञापन

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अभी तक दो मैच खेल चुकी है। पहले मैच में मेन इन ब्लू ने ऑस्ट्रेलिया और दूसरे मैच में अफगानिस्तान को हराया था। अब तीसरे मैच में आमना-सामना होगा भारत और पाकिस्तान के बीच। इस मुकाबले पर सभी की नजरें होंगी। सूर्यकुमार यादव भी जगह मिलने की उम्मीद लगा रहे होंगे। हालांकि, ऐसा होना बड़ा मुश्किल लग रहा है। अब देखना होगा कि कप्तान रोहित शर्मा किसे मौका देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ