IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कल मैच होने वाला है। इस महामुकाबले पर सभी की नजर है। ये टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण मैच होने वाला है। कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन बल्ले से वो कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनके सामने सबसे बड़ा इम्तिहान है। मौजूदा फॉर्म और पिछले कुछ मैचों के आंकड़े देखकर उन्हें खुद शर्म आ जाएगी।
सूर्या ने लगभग एक साल पहले जड़ा था आखिरी अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया के लिए बल्ला काफी समय से नहीं चला है। उन्होंने 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में हुए मैच में 75 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इसके बाद से उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। इसके बाद उन्होंने 10 मैच खेले हैं और इनमें उनका सर्वाधिक स्कोर 21 का है। ऐसे में सूर्या पर अब काफी दबाव रहने वाला है। वो जिस तरह से कप्तानी से प्रभावित कर रहे हैं, वैसे ही अब उन्हें बल्ले से भी पाकिस्तान के खिलाफ खुद को साबित करना होगा।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: IND vs PAK नहीं, इन दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर! आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश
पाकिस्तान के खिलाफ भी रहे हैं फिसड्डी
सूर्यकुमार यादव का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। वनडे और टी20 मिलाकर यादव ने पाक के खिलाफ 5 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने मात्र 64 रन बनाए हैं। पड़ोसियों के खिलाफ उनका औसत 12.80 का है। उनका सर्वाधिक स्कोर 18 रन है। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान के खिलाफ सूर्या फिसड्डी रहे हैं और अब एशिया कप में उनके पास खुद को साबित करने का मौका है।
कप्तान बनने के बाद सूर्या के स्टैट्स
कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव का बल्ला कुछ खास नहीं बोला है। उन्होंने 23 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और वो मात्र 565 रन बनाने में सफल हुए हैं। इसी बीच उनकी औसत करीब 26.57 की है। उन्होंने मात्र 4 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। ऐसा लग रहा है कि सूर्या पर कप्तानी का दबाव आ रहा है और अब एशिया कप में उनके पास अपने आंकड़े सुधारने का मौका है।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: पाकिस्तान को अकेले धूल चटाएगा टीम इंडिया का ये धुरंधर! आंकड़े दे रहे गवाही
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
35 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines