Asia Cup 2025: पाकिस्तान को अकेले धूल चटाएगा टीम इंडिया का ये धुरंधर! आंकड़े दे रहे गवाही

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेगी। उन्हें इस चीज में कुलदीप यादव मदद कर सकते हैं। उनके पाकिस्तान के खिलाफ आंकड़े एकदम कमाल के हैं।

IND vs PAK, Asia Cup 2025

इंडिया के लिए कमाल करेगा ये खिलाड़ी!

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कल मैच होने वाला है। यह एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मैच है। फैंस की इसपर नजर है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट नजर आ रही है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को मिलकर जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। हालांकि, सूर्या ब्रिगेड में एक ऐसा धुरंधर है, जो अकेले ही पाकिस्तान को अपनी गेंदबाजी के दम पर धूल चटा सकता है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ कमाल के हैं कुलदीप के आंकड़े

कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी फॉर्मेट मिलाकर अब तक 6 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 15 विकेट झटके हैं और ये चीज साबित करती है कि कुलदीप हमेशा ही पड़ोसियों के खिलाफ कितने घातक साबित होते आए हैं। उनकी इकोनॉमी मात्र 3.89 की रही और उनका गेंदबाजी औसत 14.0 का है। इससे पता चलता है कि भले ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय हो या वनडे, हर फॉर्मेट में कुलदीप ने पाकिस्तान को पटखनी दी है। एशिया कप 2025 में भी वो कुछ ऐसा ही कर सकते हैं।

विज्ञापन

एशिया कप के पहले मैच में कुलदीप ने किया कमाल

2025 के एशिया कप में भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई। उनका यूएई से मैच हुआ और सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुलदीप यादव ने अपनी स्पिन का जादू बिखेरा और मात्र 2.1 ओवर में 4 विकेट झटक लिए। उनके इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने यूएई को 57 रन पर ढेर कर दिया। सूर्या एंड कंपनी ने 4.3 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की।

विज्ञापन

कुलदीप यादव का T20I रिकॉर्ड

कुलदीप यादव का भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन कमाल का रहा है। वो जब खेलते हैं, तो भारतीय टीम की जीत के चांस ज्यादा होते हैं। कुलदीप ने 41 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 73 विकेट झटके हैं। भारतीय टीम की जीत में कुलदीप का बड़ा किरदार है। उनकी मौजूदगी में टीम ने 27 मैच जीते हैं और इसमें उन्होंने 61 विकेट अपने नाम किए हैं। इससे पता चलता है कि जब-जब भारतीय टीम जीती है, उसमें कुलदीप का भी अहम रोल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ