Shoaib Akhtar Fumes on Umpiring: एशिया कप के सुपर 4 मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान, हार्दिक पांड्या की गेंद पर पीछे संजू सैमसन को कैच दे बैठे. ये विकेट बहुत चर्चा का विषय बना. पाकिस्तानी फैंस को लग रहा है कि गेंद कैरी नहीं हुई और फखर नॉटआउट थे. कुछ ऐसा ही पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तार का भी मानना है. उन्होंने अंपायर पर चीटिंग के आरोप लगा दिए और बोला कि जमान आउट नहीं थे.
शोएब अख्तर ने फखर जमान के विकेट पर क्या कहा?
अख्तर साफ तौर पर पाकिस्तान की टीम की हार से बौखलाए हुए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के एक चैनल पर अंपायरिंग की आलोचना की और गलत फैसला लेने का आरोप जड़ा. उन्होंने बताया कि फखर अगर क्रीज पर होते, तो शायद चीजें अलग होती. अख्तर ने कहा, ‘फखर जमान आउट नहीं थे. अगर रिव्यू के दौरान फैसला बीच में अटका था, तो बेनिफिट ऑफ डाउट उन्हें मिलना चाहिए था. क्या उन्होंने मिड-विकेट कैमरे से चेक किया? मैदान पर 26 कैमरे थे लेकिन फिर भी सही एंगल उपलब्ध नहीं था. वाओ! उन्होंने दो एंगल देखे और आउट दे दिया. किसे पता, अगर फखर क्रीज पर ठीके रहते, तो मैच किसी दूसरी दिशा में जा सकता था. अंपायरिंग स्टैंडर्ड मजाक है. गेंद साफ तौर पर पहले ग्राउंड पर लगी थी. ग्लव्ज नीचे नहीं थे.’
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘अंपायर की गलती… पिच दूसरी चाहिए’, हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने बनाया अजीबोगरीब बहाना
वसीम अकरम का भी छलका दर्द
पाकिस्तान के एक और दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम का भी अपने देश की हार पर दर्द छलका है. वो पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आए और उन्होंने बताया कि भारतीय टीम हर मामले में उनसे बेहतर थी. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 3-4 साल से लगातार भारत का पलड़ा भारी रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रदर्शन पर हताशा जताई. भारतीय बल्लेबाजों ने 172 रन के लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा ने बल्ले से कमाल किया और 6 विकेट से भारत ने जीत अपने नाम की.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया से हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम का छलका दर्द, हताश होकर निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines