IND vs PAK: टीम इंडिया से हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम का छलका दर्द, हताश होकर निकाली भड़ास

PAK Legend on Loss: भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम बेहद निराश हैं. बता दें कि एशिया कप के सुपर 4 मैच में भारतीय टीम को पाक पर 6 विकेट से जीत मिली. पिछले कुछ साल में पाक के खराब प्रदर्शन से वसीम खुश नहीं हैं और उन्होंने बताया कि हर मामले में टीम इंडिया ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

Wasim Akram on Pakistan Loss

अकरम का पाक की हार पर छलका दर्द

Wasim Akram Sad PAK Loss: एशिया कप के सुपर 4 स्टेज में भारत ने धमाकेदार शुरुआत की. उन्होंने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. पाक ने पहले बल्लेबाजी की और उनकी शुरुआत अच्छी थी. 10 ओवर में उन्होंने एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए थे. इसके बाद उनके लिए चीजें बिगड़ गई और पूरे मैच में वो वापस नहीं आ पाए. टीम इंडिया को 172 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका उन्होंने 7 गेंद रहते पीछा कर लिया. इसी के बाद अब पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम का दर्द छलका है. वो बेहद हताश दिखाई दिए और उन्होंने पाक टीम के खराब प्रदर्शन पर भड़ास निकाली.

विज्ञापन

वसीम अकरम का छलका दर्द

पोस्ट मैच शो के दौरान पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम अपनी टीम से बेहद निराश नजर आए. उन्होंने बताया कि भारत पिछले कुछ सालों में हर मामले में पाक टीम से बेहतर रहा है. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने दिल की बात सामने रखूंगा. पाकिस्तान टीम को ऐसे देखना बेहद मुश्किल है. पूर्व खिलाड़ी के तौर पर मुझे पता है कि जीतना और हारना गेम का हिस्सा है. इसके बावजूद भारतीय टीम ने पिछले 4-5 सालों में पाकिस्तान की तुलना में हर एक मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है.’

विज्ञापन

वसीम ने आगे कहा, एक या दो बार हम जीते हैं लेकिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनका टैलेंट और गहराई सबकुछ बढ़िया है. एक या दो कैच हर मैच में छूट जाते हैं. हालांकि, पहले 10 ओवरों में 91 बनाना और फिर हमारा 200 रन क्रॉस नहीं कर पाना खराब बात है. कुछ कहने के लिए नहीं है.’

विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों ने किया कमाल

172 रन के लक्ष्य का पीछा करना दुबई की पिच पर आसान नहीं है लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बढ़िया शुरुआत दी और उनके बीच 100 रन से ऊपर की साझेदारी देखने को मिली. अभिषेक ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए. इसके अलावा शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 47 रन बना दिए. बाद में तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और 19 गेंदों में 30 रन की बेहतरीन पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ