IND vs PAK: टीम इंडिया में हो सकते हैं कुछ बदलाव! रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बड़ा अपडेट

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले के लिए रोहित शर्मा ने एक दिन पहले टीम में बदलाव करने पर बड़ा बयान दिया।

IND vs PAK Rohit Sharma Clears Changes Can be there in Team India Playing 11

IND vs PAK Rohit Sharma Clears Changes Can be there in Team India Playing 11

IND vs PAK, Rohit Sharma: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शनिवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगी उस पर फैंस की नजरें टिकी हैं। साथ ही टीम मैनेजमेंट के ऊपर भी इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए खिलाड़ियों का चयन करना महत्वपूर्ण होने वाला है। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए टीम में बदलाव करने को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। सबसे खास बात उन्होंने कही कि खिलाड़ियों को इसके बारे में पहले से ही जानकारी है।

विज्ञापन

टीम इंडिया में होंगे बदलाव?

महामुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव करने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया के सामने बयान दिया। उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं पता है और मैंने अभी तक पिच पर नजर नहीं डाली है। लेकिन कैसी भी कंडीशन हो हम खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं और कंडीशन के हिसाब से अगर हमें कुछ एक या दो बदलाव भी करने पड़े तो हम उसके लिए पहले से ही प्लान कर चुके हैं।

विज्ञापन

तीन स्पिनर्स खेलेंगे?

इतना ही नहीं कप्तान ने यह भी बताया कि इसके बारे में खिलाड़ियों को भी जानकारी है। वह बोले कि, टीम में कंडीशन के हिसाब से होने वाले बदलावों के लिए खिलाड़ियों को भी पता है। हम उन्हें पहले ही बता चुके हैं। तो मुझे नहीं लगता कि इसको लेकर कोई इश्यू बनना चाहिए। अगर हमें तीन स्पिनर की जरूरत लगी तो हम वैसे भी उतर सकते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

विज्ञापन

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल हक, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आघा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ