IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस मैच में जहां एक तरफ विराट कोहली ने अपनी दमदार बैटिंग की बदौलत सभी को अपना मुरीद बना लिया। वहीं दूसरी तरफ रविंद्रचण अश्विन ने भी आखिरी ओवर में अपनी चतुराई से सभी का दिल जीत लिया। आखिरी ओवर में उन्होंने नवाज की बाहर जाती गेंद को छोड़ दिया और वह वाइड हो गई। अब इस पर रविंद्रचरण अश्विन ने रोचक बयान दिया है।
तो फिर संन्यास ले लेते अश्विन
दरअसल अंतिम ओवर की 5वीं गेंद जिसे रविंद्रचरण अश्विन ने छोड़ दिया था अगर मोहम्मद नवाज की वह गेंद टर्न हो जाती तो रविचंद्रन अश्विन के पैड से टकरा जाती। ऐसे में भारत मैच भी हार सकता था। अश्विन के अनुसार ऐसा होता तो वह संन्यास ले लेते। उन्होंने कहा, ‘अगर नवाज की वह गेंद टर्न होती और मेरे पैड से टकराती तो मैं केवल यही करता। ड्रेसिंग रूम में आता। मेरा ट्विटर खोलता और ट्वीट करता- बहुत बहुत धन्यवाद, मेरा क्रिकेट करियर शानदार रहा।’
अभी पढ़ें – IND v NED: कप्तान रोहित शर्मा रहे लकी, केएल राहुल अनलकी, कैसे? देखें वीडियो
अश्विन ने दिलाई जीत
आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को जब आखिरी दो गेंद पर दो रन चाहिए थे तभी दिनेश कार्तिक स्टंप आउट हो गए। इसके बाद एक गेंद पर भारत को जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी और क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन पहुंचे थे। अश्विन ने काफी चतुराई दिखाई और लेग साइड की दिशा में जा रही गेंद से छेड़छाड़ नहीं की और वो गेंद वाइड हो गई। फिर आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines