IND vs PAK: 'उल्टा है सीधा कर ले'...लाइव मैच में उल्टा झंडा लहरा रहा था पाकिस्तानी फैन, भारतीय फैंस ने कर दी किरकिरी, देखें VIDEO

IND vs PAK Pakistani fans troll while hoisting Pakistan flag wrong

IND vs PAK Pakistani fans troll while hoisting Pakistan flag wrong

IND vs PAK: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में ऐसे कई मोमेंट नजर आए, जो हमेशा याद रखे जाएंगे। बात चाहे विराट कोहली की बेस्ट पारी की हो या फिर हार्दिक पांड्या की आंखों से निकले खुशी की आंसू हों। ये सब आपने देखा होगा, लेकिन मैच के दौरान एक और वाकया हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

लाइव मैच में हुई पाकिस्तानी फैन की किरकिरी

दरअसल, जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी जारी थी तभी एक फैन पाकिस्तानी झंडे को उल्टा पकड़कर लहराते हुए मटक रहा था। तभी उसके पास बैठे भारतीय फैंस ने उसकी किरिकरी कर दी। कुछ लोगों ने उसे चिल्ला-चिल्ला कर बोला कि फ्लेग उल्टा है सीधा कर लो। दो से तीन बार आवाज लगाने के बाद जब पाकिस्तानी फैंस को सुनाई दिया तो उसने पीछे मुड़कर देखा। फिर पूछा कि क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय फैंस ने कर दिया ट्रोल

भारतीय फैंस ने इशारे से समझाया कि झंडा उल्टा पकड़े हुए हो कम से कम उसे सीधा तो कर लो। बात समझ आते ही पाकिस्तानी फैंस के चेहरे के हाव भाव सब बदल गए। तभी भीड़ से आवाज आई कि झंडा तो सीधा पकड़ते नहीं बनता और इन्हें कश्मीर चाहिए। इस पूरे वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच का हाल

टी 20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में भारत ने 4 विकेट से पाकिस्तान को हराया है। विराट कोहली जीत के हीरो रहे उन्होंने 82 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान ने बोर्ड पर 159 रन लगाए थे, इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर जाकर पूरा किया।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ