हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: भारत से मिली 'शर्मनाक' हार के बाद पाकिस्तान में सड़कों पर टूटे टीवी, फैंस के रिएक्शन वायरल

PAK Fans Broke TV: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. 176 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए पाक टीम मात्र 114 रन पर ही ढेर हो गई. इसके बाद पाकिस्तानी फैंस हमेशा की तरह गुस्से में नजर आए. उन्होंने सड़कों पर आकर टीवी तोड़े. इसी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन
पाक फैंस ने तोड़े टीवी

PAK Fans Broke TV: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में बुरी तरह हरा दिया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाक को 61 रन से पराजित किया. यह पाक के टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हार में से एक है. हमेशा से पाकिस्तान में भारत के खिलाफ हार के बाद टीवी टूटते आए हैं. टीम इंडिया से मिली बड़ी हार के बाद अब पाकिस्तान में सड़कों पर टीवी टूट रहे हैं. पाक फैंस के गुस्से वाले रिएक्शन भी इसी बीच तेजी से वायरल हो रहे हैं.

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 175 रन बना दिए. ईशान किशन ने 77 रन की तूफानी पारी खेली. जवाब में पाकिस्तानी टीम बुरी तरह फेल हुई. वो 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गए और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए. हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान को 61 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तानी फैंस के रिएक्शन वायरल

भारत की जीत के बाद पाकिस्तान से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पाकिस्तान की हार के तुरंत बाद फैन ने टीवी पर ईंट मार दी. इसके बाद अन्य प्रशंसकों ने मिलकर टीवी को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: कप्तान सूर्या बीच मैदान कुलदीप यादव पर क्यों हुए गुस्सा? पाकिस्तान पर जीत के बाद हैंडशेक के बीच बवाल!

पाक फैन की एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उसने डंडे से टीवी को तोड़ दिया. वो पाकिस्तान की शर्मनाक हार से बेहद गुस्से में नजर आ रहा था.

विज्ञापन

एक फैन ने साथी के मुंह पर लगा दिया केक

पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी. उन्होंने पाक टीम की जीत के लिए केक तैयार रखा था. भारत की जीत के बाद जब कैमरे में देखकर फैन टीवी पर बात कर रहा था. इसी बीच दूसरी फैन ने केक के बारे में पूछा. गुस्से में उस फैन ने मुंह पर केक लगा दिया.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पहले बल्ले, फिर शब्दों से लगाई दहाड़! पाकिस्तान को रौंदने के बाद क्या बोले ईशान किशन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola