Salman Ali Agha on PAK Loss: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 21 सितंबर 2025 को करारी हार थमाई. भारत ने 6 विकेट से मैच अपने नाम किया और एशिया कप 2025 के सुपर 4 स्टेज में पहली जीत दर्ज की. मैच में भारतीय टीम ने कमाल किया और उन्होंने पाकिस्तान को दबदबा बनाने नहीं दिया. अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हार के बाद बहानेबाजी शुरू कर दी है. उन्होंने फखर जमान के विकेट को अंपायर की गलती बताया और उन्होंने अजीबोगरीब बहाना बनाते हुए पिच पर भी हार का ठीकरा फोड़ा.
पिच को बताया जिम्मेदार
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली ने पिच की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पिच मददगार नहीं थी और इसी कारण से उन्हें दिक्कत हुई. उन्होंने कहा, ‘आप जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वहां पार स्कोर 200 था. इसके बाद हमने बांग्लादेश, अमेरिका, शारजाह और अब दुबई में खेला है. ये कंडीशन 200 रन बनाने नहीं देती है. हमें कंडीशन का सम्मान करना चाहिए.’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप हमें अच्छी पिच देंगे, तो आप हमारी वैसी बल्लेबाजी देख पाएंगे, जो हमने बांग्लादेश के खिलाफ की थी. इसी वजह से मुझे लगता है कि कंडीशन में बहुत फर्क है. ये पिच नए बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं है और उन्हें अंत तक सेट रहना होगा. भारतीय बल्लेबाजों को भी मुश्किल हुई. हम अपने दो बल्लेबाजों को जल्दी खो बैठे और इसने मोमेंटम खराब कर दिया.’
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: शाहीन-हारिस से क्यों हुई लड़ाई? मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने पूरी कहानी बताई
‘अंपायर की गलती’
सलमान अली आगा ने संजू सैमसन द्वारा फखर जमान का कैच पकड़ने के बारे में बात की. उन्होंने इसे अंपायर की गलती बताया और कहा कि सभी से गलती होती है. सलमान ने कहा, ‘अंपायर गलतियां कर सकते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि पकड़े जाने से पहले गेंद बाउंस हुई है. अंपायर से मिस्टेक हो सकती है और मैं भी गलत हो सकता हूं.’
भारत के लिए अभिषेक शर्मा बने हीरो
टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बना पाई. जवाब में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने टीम को तगड़ी शुरुआत दी. उनके बीच 105 रन की साझेदारी हुई. अभिषेक ने 39 गेंदों में 74 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. इसके अलावा शुभमन गिल ने 47 और तिलक वर्मा ने 30 रन की तगड़ी पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: मैच के बाद सूर्या ने पाकिस्तान के जख्मों पर छिड़का नमक, राइवलरी के सवाल पर ले लिए मजे
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines