Asia Cup 2025 IND vs PAK

IND vs PAK: शाहीन-हारिस से क्यों हुई लड़ाई? मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने पूरी कहानी बताई

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 मैच में दोनों टीमों के खिलाडियों के बीच कहासुनी देखने को मिली। जिसको लेकर मैच के बाद अभिषेक शर्मा का बयान सामने आया।

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं मैच के दौरान जब टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी तो पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ ने भारतीय खिलाड़ियों से उलझने की कोशिश की, जिसका जवाब अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अपने बल्ले से दिया।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का लगाया था, जिससे शाहीन तिलमिला उठे थे इसपर उन्होंने अभिषेक की तरफ कुछ कमेंट किया था और अभिषेक ने भी इसका करारा जवाब दिया। वहीं मैच के बाद अभिषेक ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की पूरी करतूत बताई।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ