India vs Pakistan, U19 Asia Cup: यूएई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया के हाथ रविवार को निराशा लगी है। पाकिस्तान ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम को 8 विकेट से मात दी। भारत ने पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 50 ओवर खेलकर 9 विकेट खोते हुए 259 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 47 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए इस जीत में हीरो बने अजान अवैस जिन्होंने शतकीय पारी खेली।
सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। अब दूसरे मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद टीम के ऊपर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। हालांकि, अभी टीम को आखिरी लीग मैच 12 दिसंबर को नेपाल के खिलाफ खेलना है। अगर यह मैच टीम हारी और उधर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को तीसरे मैच में हराया तो पासा पलट सकता है। उस स्थिति में टीम इंडिया सेमीफाइनल से भी बाहर हो सकती है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA 1s T20 Live: पहले टी20 पर बारिश का साया, कवर्स से ढका डरबन का मैदान
क्या रहा मैच का हाल?
अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 259 रन बनाए थे। आज के दौर में वनडे क्रिकेट के लिए यह पर्याप्त स्कोर नहीं है। भारत के लिए आदर्श सिंह (62), कप्तान उदय सहारन (60) और सिन धास ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थीं। लेकिन यह पारियां टीम को 300 तक नहीं ले जा पाईं। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने शुरू से ही अच्छी बल्लेबाजी की। टॉप ऑर्डर ने ही मैच को भारत की पहुंच से दूर कर दिया।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: क्या 15-15 ओवर का होगा पहला टी20 मैच? डरबन में ‘SKY’ बनेंगे आफत!
पाकिस्तान के लिए 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ओपनर शामाइल हुसैन जरूर जल्दी आउट हुए। लेकिन इसके बाद शाहजैब खान ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उसके बाद अजान अवैस ने मैच को भारत की पकड़ से दूर किया और शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने नाबाद रहते हुए 130 गेंदों पर 105 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं उनका साथ अंत तक निभाया कप्तान साद बैग ने जिन्होंने 61 रनों की नाबाद पारी खेली। अब पाकिस्तान आखिरी लीग मैच 12 दिसंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारत नेपाल से भिड़ेगा।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
3 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines