नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में रविवार को टी 20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर पिछले कुछ दिनों से बारिश का साया छाया हुआ है। शुक्रवार रात मेलबर्न में जमकर बारिश हुई, हालांकि शनिवार को अच्छी खबर सामने आई है।
इंद्रदेव ने आखिरकार क्रिकेट फैंस की बात सुन ली है। रविवार 23 अक्टूबर को IND बनाम PAK ICC T20 विश्व कप 2022 के ब्लॉकबस्टर मैच के लिए मौसम के पूर्वानुमान में सुधार हुआ है। वेदर अपडेट अच्छा है। शनिवार की सुबह से बारिश नहीं हो रही है।
20 प्रतिशत ही रह गई बारिश की संभावना
रविवार के लिए बारिश का पूर्वानुमान घटकर 20% रह गया है। इस खबर ने निश्चित रूप से मेलबर्न और दुनियाभर में प्रशंसकों का मनोबल बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग ने भारत बनाम पाक संघर्ष के लिए बारिश की 60% संभावना की भविष्यवाणी की थी, लेकिन मैच अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होने की उम्मीद बढ़ गई हैं।
https://twitter.com/jatinsapru/status/1583657352154083329
कैसी है मेलबर्न की पिच
मेलबर्न में 15 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 9 में जीत हासिल की है जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने एमसीजी में 4 टी20 मैच खेले हैं जिनमें से 2 में जीत और 1 में हार मिली है। पाकिस्तान को इस मैदान पर एक मुकाबले में हार मिली है। मेलबर्न की पिच अक्सर बल्ले और गेंद के बीच संतुलन देती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में उछाल के साथ मिल सकता है।
अगर टॉस भारत जीतता है तो कप्तान रोहित शर्मा गेंदबाजी का फैसला करते हैं तो भारतीय टीम की जीत के चांस ज्यादा हैं। यहां हुए 15 मुकाबलों में से 9 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है वहीं पहले बेटिंग करने वाली टीम को सिर्फ 5 बार जीत मिली है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
46 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
51 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines