IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच जारी है। बीते रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला हुआ। इस मैच में टीम इंडिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की आलोजना हो रही है। इस बीच अब टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बाबर आजम के कप्तानी को डरी हुई गाय जैसा कप्तान बताया है।
अभी पढ़ें – AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, अहम मुकाबले से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज
हफीज ने बाबर आजम पर साधा निशाना
एक पाकिस्तनी न्यूज चैनल से बातचीत में हफीज ने कहा कि ‘बाबर आजम की कप्तानी एक डरी हुई गाय की तरह है, जिसकी आलोचना नहीं की जा सकती है। ये लगातार तीसरा बड़ा मुकाबला है जिसमें बाबर की कप्तानी में खामियां देखने को मिली हैं। हम लगातार यही सुन रहे हैं कि 32 साल का होते-होते वो सीखेंगे।
हफीज ने उठाए बाबर की कप्तानी पर सवाल
हफीज ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल खड़े करते हुटए काह कि ‘इस मैच में सात से लेकर 11वें ओवर तक जब भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी तब उन्होंने स्पिनर्स से सारे ओवर क्यों नहीं करवा लिए।’
आपको बता दें कि मैच में एक समय पाकिस्तान की टीम काफी आगे थी। लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के दम पर टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मैच के बाद से ही बाबर आजम पर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – AUS vs SL: वाह वार्नर! बाउंड्री लाइन पर दिखाया गजब फील्डिंग का नजारा, बचा लिए 4 रन, देखें वीडियो
भारत-पाकिस्तान का मैच का पूरा लेखा जोखा
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 159/8 का स्कोर बनाया, जवाब में भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में लड़खड़ाई, लेकिन बाद में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला और टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। इ
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Xanax)
संबंधित खबरें
IND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 mins agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
18 mins agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
45 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
1 hr agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines