Kuldeep Yadav IND vs PAK: कुलदीप यादव का जादू एशिया कप 2025 में सिर चढ़कर बोला. चाइनामैन गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुआ. कुलदीप ने 7 मैचों में कुल 17 विकेट अपनी झोली में डाले. कुलदीप खासतौर पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द रहे. फाइनल मुकाबले में पड़ोसी मुल्क के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने में स्पिन गेंदबाज का बड़ा रोल रहा.
खिताबी मैच में उन्होंने सिर्फ 30 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले. इस बीच, कुलदीप के कोच ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों का हाल देखकर भारतीय स्पिनर की हंसी नहीं रुक रही थी. उनका कहना था कि पड़ोसी मुल्क ने एशिया कप में खेलने के लिए बच्चे भेज दिए हैं.
‘पाकिस्तान ने बच्चे भेज दिए’
कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडे ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा, “कुलदीप का पाकिस्तान को देखते ही खून खौलता है. पाकिस्तान ने बच्चे और नौसिखिया की टीम भेजी थी इस बार. कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ मानसिक तौर पर भी एग्रेसिव रहते हैं. वह इस बार अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे. उन्होंने मुझसे कहा कि पाकिस्तान ने खेलने के लिए बच्चे भेज दिए हैं. अगर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान होते, तो मुकाबला कुछ अलग होता.”
ये भी पढ़ें: IND vs WI: सिराज का कमबैक, देवदत्त पडिक्कल को भी मिलेगा मौका! पहले टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
कोच ने बताया कि उन्होंने कुलदीप को मैदान पर शांत रहने की सलाह दी थी. उन्होंने बताया, “हम हमेशा ही पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर शांत रहने की रणनीति अपनाते हैं. उनकै पैटर्न पर फोकस करते हैं और प्रेशर नहीं लेते हैं. मैंने कुलदीप से कहा था कि अगर कोई तुम्हें उकसाने की कोशिश करे, तो जवाब मत देना और अपना फोकस कायम रखना. कुलदीप ने ठीक वैसा ही किया. उन्होंने एशिया कप से पहले बिग ब्रेक बॉल की प्रैक्टिस की थी. यह गेंद 2019 में बाबर आजम के खिलाफ काम आई थी. उन्होंने इसी बॉल का इस्तेमाल श्रीलंका के खिलाफ भी किया. पाकिस्तान ने अपने सबसे बड़े ट्रंप कार्ड शादाब खान को शामिल नहीं किया, जो इस समय टीम के सबसे खतरनाक स्पिनर और बल्लेबाज हैं. कुलदीप बोला कि यह स्कूल के बच्चे उठाकर लेकर आए हैं.”
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के बाद पाकिस्तान की नई टीम का हुआ ऐलान, बाबर-रिजवान की हुई वापसी
सिर चढ़कर बोला कुलदीप का जादू
कुलदीप यादव एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए तुरुप के इक्के साबित हुए. चाइनामैन गेंदबाज ने हर बड़े मुकाबले में टीम को अहम समय पर सफलता दिलाई. कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीन मैचों में कुल 8 विकेट अपनी झोली में डाले. फाइनल मैच में एक समय पर पाकिस्तान की टीम 113 के स्कोर पर सिर्फ एक विकेट खोकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद वो कुलदीप का ही स्पेल था, जिसने खिताबी मुकाबले का रुख पूरी तरह से पलटकर रख दिया था.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines