हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: पहले बल्ले, फिर शब्दों से लगाई दहाड़! पाकिस्तान को रौंदने के बाद क्या बोले ईशान किशन?

Ishan Kishan on Team India Win: टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से बड़ी जीत में ईशान किशन का अहम किरदार रहा. टी20 वर्ल्ड कप के अपने तीसरे मैच में धमाकेदार पारी खेलने के बाद ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. किशन का इसके बाद बड़ा बयान सामने आया है, जहां उन्होंने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई.

विज्ञापन
जीत पर क्या बोले ईशान?

Ishan Kishan on Team India Win: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी भारतीय फैंस के लिए यादगार रहा. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी हार थमाई. मैच में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 77 रन की तूफानी पारी खेली. कोलंबो की मुश्किल पिच पर ईशान ने शुरुआत से बड़े-बड़े शॉट खेले. इसी के दम पर टीम बड़ा स्कोर बना पाई और पाकिस्तान को हार मिली. किशन को अपने तगड़े प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. इसके बाद ईशान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

बल्ले के बाद शब्दों से लगाई दहाड़!

ईशान किशन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने 40 गेंद में 192.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए. पारी में किशन ने 10 चौके और तीन छक्के जड़े. ईशान ने बल्ले से धमाल मचाने के बाद अपने शब्दों से फैंस का दिल जीता. उन्होंने अपनी शानदार पारी पर कहा, ‘मुझे लगता है कि शुरू में बल्लेबाजी आसान नहीं थी. कभी-कभी खुद पर शॉट खेलते समय भरोसा करना चाहिए. मैं बॉल को देखता रहा और उसपर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश की. मैंने गेप में मारने का प्रयास किया. मेरे दिमाग में था कि हमें 160-170 रन बनाने होंगे.’

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘ये जीत भारत के लिए…’, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, सुनकर पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची 

विज्ञापन

भारत की एकतरफा जीत पर जताई खुशी

ईशान किशन ने पाकिस्तान के साथ राइवलरी के बारे में बात की. उन्होंने इसी बीच जीत का श्रेय टीम इंडिया के गेंदबाजों को भी दिया. ईशान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत vs पाकिस्तान मैच हमेशा खास होता है. हमें जीतना था, क्योंकि ये बहुत महत्वपूर्ण मैच था. उनके स्पिनर्स काफी अच्छे थे. हमें सिर्फ अच्छे शॉट खेलने की जरूरत थी. इस जीत से टूर्नामेंट में आगे के लिए काफी आत्मविश्वास मिला है. गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मैं जब बल्लेबाजी कर रहा था, तो शाहीन अफरीदी की गेंद उतनी हरकत नहीं कर रही थी. इसी बीच भारतीय टीम ने नई गेंद से बेहतरीन ओवर फेंके.’

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: कप्तान सूर्या बीच मैदान कुलदीप यादव पर क्यों हुए गुस्सा? पाकिस्तान पर जीत के बाद हैंडशेक के बीच बवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola