IND vs NZ: चौथे T20I में सिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप सिंह रच देंगे इतिहास, एक साथ 3 बड़े रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम
IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में सिर्फ एक विकेट लेते ही इतिहास रच देंगे. इस मैच में अर्शदीप 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वह एक ऐसा रिकॉर्ड बना देंगे, जो अब तक दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर सका है.
अर्शदीप सिंह 150 T20I विकेट पूरा करने से सिर्फ 1 कदम दूर (PIC Credit - ANI)
IND vs NZ, Arshdeep Singh: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले ही 3-0 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है और अब उसकी नजर लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर होगी. वहीं, इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. अर्शदीप सिर्फ एक विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. वह एक ऐसा रिकॉर्ड बना देंगे, जो अब तक दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर सका है.
विज्ञापन
T20I में 150 विकेट लेने पहले भारतीय गेंदबाज बनेंगे अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए हैं. अर्शदीप के नाम अब तक 102 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 98 पारियों में 149 विकेट दर्ज हैं. ऐसे में ऑकलैंड में एक विकेट लेते ही वह टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट का आंकड़ा छू लेंगे. इसी के साथ अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे.
विज्ञापन
2022 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले अर्शदीप पहले से ही इस फॉर्मेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके बाद जसप्रीत बुमराह का नंबर आता है, जिन्होंने 100 टी20I मैचों में 126 विकेट चटकाए हैं.
ऐसा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बनेंगे अर्शदीप
27 वर्षीय अर्शदीप सिंह के पास सिर्फ 150 विकेट पूरे करने का ही नहीं, बल्कि एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है. वह टी20 इंटरनेशनल में 100 से कम पारियों में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन सकते हैं. अब तक यह उपलब्धि सिर्फ दो स्पिन गेंदबाजों ने हासिल की है. श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने 90 पारियों में, जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान ने 92 पारियों में 150 विकेट पूरे किए थे.
विज्ञापन
150 विकेट पूरे करते ही अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 10वें गेंदबाज बन जाएंगे. टी20I क्रिकेट में अब तक सिर्फ 9 गेंदबाज 150 या उससे ज्यादा विकेट हासिल कर सके हैं. इस लिस्ट में राशिद खान शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 119 मैचों में 199 विकेट लिए हैं. वहीं, इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मुकाबलों में 171 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
विकेट
गेंदबाज
देश
199
राशिद खान
अफगानिस्तान
171
आदिल राशिद
इंग्लैंड
165
एहसान खान
हॉन्गकॉन्ग
165
ईश सोढ़ी
न्यूजीलैंड
164
टिम साउदी
न्यूजीलैंड
163
वानिंदु हसरंगा
श्रीलंका
163
मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेश
153
एडम जम्पा
ऑस्ट्रेलिया
149
अर्शदीप सिंह
भारत
149
मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड
149
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश
T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 तेज गेंदबाज
विकेट
गेंदबाज
देश
164
टिम साउदी
न्यूजीलैंड
163
मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेश
149
अर्शदीप सिंह
भारत
148
रिजवान बट
बहरीन
142
मार्क अडायर
आयरलैंड
Arshdeep Singh back at it, delivering an early breakthrough right on cue! 🎯
एक कैलेंडर ईयर में 40 T20I विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
अर्शदीप सिंह ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल में अपनी गेंदबाजी से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. 2026 में अर्शदीप अब तक 39 विकेट हासिल कर चुके हैं. इसी के साथ अर्शदीप मौजूदा साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, एक कैलेंडर साल में फुल-मेंबर टीमों के बीच सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत के अर्शदीप सिंह और आयरलैंड के जोश लिटिल के नाम है. दोनों के नाम 39-39 विकेट दर्ज हैं.
अब अगर अर्शदीप न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में एक विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह एक कैलेंडर साल में फुल-मेंबर टीमों के बीच सबसे ज्यादा 40 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. अब तक दुनिया में किसी भी गेंदबाज ने एक साल में टी20I में 40 विकेट हासिल नहीं किए हैं. लेकिन अब अर्शदीप ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन सकते हैं.