Irfan Pathan Blasts Pakistan Team: टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. पूरे मैच में भारतीय टीम का दबदबा था और उन्हें रोकना पाक के लिए मुश्किल रहा. टीम इंडिया ने आसानी से जीत अपने नाम कर ली. इसी के बाद दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ी और फैंस पाकिस्तान टीम की आलोचना कर रहे हैं. साफ तौर पर पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद साधारण था. इसी बीच अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने पाकिस्तान की टीम को जमकर खिल्ली उड़ाई और बताया कि भारत की घरेलू टीमें भी उन्हें हरा देंगी.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी का उड़ाया मजाक
सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इरफान पठान ने कहा कि मुंबई और पंजाब की घरेलू टीम भी पाकिस्तान को हरा सकती है. पठान को ये भी लगता है कि ज्यादातर IPL टीमें भी पाक को धूल चटा देंगी. पठान ने कहा, ‘अगर आप पूछेंगे कि हमारी कौन सी घरेलू टीम पाकिस्तान को हरा सकती है? तो मुझे ये बात अच्छे से पता है कि मुंबई उन्हें हरा सकती है. पंजाब भी उन्हें हरा सकती है. कौन सी IPL टीम उन्हें हरा सकती है? ज्यादातर.’
‘पाकिस्तान कम्पटीशन में नहीं था’
शो के दौरान ही पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने भी कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह से भारत की टक्कर में नहीं था. उन्होंने कहा, ‘हम ये सोच रहे हैं कि गेम को कैसे बिल्ड करना चाहिए. पाकिस्तान की टीम स्पॉन्सर्स के साथ आई और उनके पास तेज गेंदबाज नहीं थे. उनकी गेंदबाजी अलग थी. शुरुआत से लेकर अंत तक, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने से लेकर अंत तक पाकिस्तान प्रतियोगिता में ही नहीं था. भारत खुद से ही खेल रहा था और ऐसा लग रहा था कि ये फ्यूचर के लिए कोई प्रैक्टिस मैच है.’
भारत ने स्पिन से बिखेरा जलवा
भारतीय टीम के स्पिनर्स ने एशिया कप 2025 में अपना जलवा दिखाया है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय स्पिनर्स ने कमाल कर दिया. कुलदीप यादव ने 3, अक्षर पटेल ने 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट अपने नाम किया. उनके खिलाफ पाक खिलाड़ी संघर्ष करते हुए नजर आए. भारत को 128 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने 15.5 ओवरों में सफलतापूर्वक चेज कर लिया. पूरे मैच में टीम इंडिया का दबदबा रहा.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘No Handshake’ विवाद पर आखिर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई कानून नहीं…
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines