हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK Final Highlights: भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रनों से थमाई करारी हार

India vs Pakistan Asian Games 2026 Highlights: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया. उन्होंने पाकिस्तान को गोल्ड मेडल मैच में 19 रन से हराया. यह भारत का एशियन गेम्स इतिहास में दूसरा गोल्ड मेडल है.

विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड (Image: PTI)

Live Updates

13:31 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: भारत ने जीता गोल्ड मेडल

पाकिस्तान को एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में हराकर भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है. फाइनल मैच में भारत ने 19 रनों से जीत दर्ज की. यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में 19वां गोल्ड मेडल है. 

13:26 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: एक ओवर में पाकिस्तान को 33 रनों की जरूरत

पाकिस्तान को अब एक ओवर में 33 रनों की जरूरत है. पाक का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन है. हसन नवाज पर फैंस की नजरें होंगी. 

13:19 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: अब्दुल समद लौटे पवेलियन

वॉशिंगटन सुंदर के 18वें ओवर में अब्दुल समद बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. 10 गेंदों में उनकी 8 रन की पारी का समापन हो गया.

पाकिस्तान का स्कोर: 162/5 (17.3 ओवर)

13:16 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान का कमबैक

हसन नवाज एकतरफा बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 40 गेंदों में 79 रन पर खेल रहे हैं. पाकिस्तान को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 52 रनों की जरूरत है.

 

पाकिस्तान का स्कोर: 160/4 (17 ओवर)

13:10 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान की जीत की राह मुश्किल

पाकिस्तान की जीत की राह मुश्किल नजर आ रही है. 16 ओवरों के समापन के बाद पाकिस्तान का स्कोर 144 रन है. उन्हें जीत के लिए 24 गेंदों में 68 रनों की जरूरत है.

13:03 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने गंवाया चौथा विकेट

पाकिस्तान के सेट बल्लेबाज सैम अयूब ने अपना विकेट गंवा दिया है. शिवम दुबे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सैम ने वॉशिंगटन सुंदर को कैच दे दिया. उनकी 22 गेंदों में 29 रनों की पारी का समापन हो गया है.  

पाकिस्तान का स्कोर: 126/4 (14.1 ओवर)

12:55 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: हसन नवाज का अर्धशतक पूरा

हसन नाराज ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनके और सैम अयूब के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिल रही है. पाकिस्तान का एक तरह से गेम में कमबैक हो गया है.

12:41 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 76 रन

पाकिस्तान ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए हैं. उन्हें अब जीत के लिए 60 गेंदों में 136 रन चाहिए. हालांकि, यह काम आसान नहीं रहने वाला है. बता दें कि हसन नवाज 26 रन और सैम अयूब 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

12:26 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने गंवाया तीसरा विकेट

पाकिस्तान को एक और झटका लगा है. अक्षर पटेल ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर माज सदाकत का विकेट झटका. बाउंड्री लाइन पर वॉशिंगटन सुंदर ने जोरदार कैच पकड़ा.

 

पाकिस्तान का स्कोर: 39/3 (6.1 ओवर)

12:20 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: अक्षर पटेल ने दिलाई दूसरी सफलता

साहिबजादा फरहान के बाद उस्मान खान ने भी अपना विकेट गंवा दिया है. पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर उस्मान ने शिवम दुबे को कैच थमा दिया. उनकी 3 रन की पारी समाप्त हो गई.

पाकिस्तान का स्कोर: 36/2 (4.5 ओवर)

12:16 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: साहिबजादा फरहान हुए OUT

वॉशिंगटन सुंदर ने कमाल कर दिया. उन्होंने पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान का विकेट झटका. फरहान बड़ा शॉट लगाने गए और अक्षर पटेल ने बाउंड्री के करीब उनका कैच पकड़ा.

पाकिस्तान का स्कोर: 33/1 (3.4 ओवर)

12:09 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही है. 2.2 ओवरों में उन्होंने 23 रन बना दिए हैं. जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहले ओवर में पाकिस्तान ने 11 रन ठोके थे. 

11:57 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान बल्लेबाजी करने उतरी

212 रनों  के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पाक के ओपनर्स मैदान प आ गए हैं. भारत की तरफ से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डालेंगे.

11:43 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK: भारत ने दिया 212 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया की पारी का समापन हो गया है. भारत ने 20 ओवर के समापन पर 211 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली. पाकिस्तान को जीत के लिए 212 रनों की जरूरत है.

 

11:37 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: शिवम दुबे ने गंवाया विकेट

शिवम दुबे शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. 20वें ओवर में बना शॉट लगाने के प्रयास में दुबे ने अपना विकेट गंवा दिया. वह 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए. अब अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए हैं.

 

भारत का स्कोर: 195/6 (19.1 ओवर)

11:22 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: टीम इंडिया ने पार किया 150 रन का आंकड़ा

16.4 ओवरों में भारत ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम ने इसी बीच 5 विकेट गंवाए हैं. हालांकि, शिवम दुबे और तिलक वर्मा क्रीज पर टिके हुए हैं.

11:12 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: श्रेयस अय्यर ने भी गंवाया विकेट

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की पारी का समापन हो गया है. वह 24 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए. अय्यर ने अपनी इस पारी में सिर्फ 2 चौके जड़े.

भारत का स्कोर: 133/5 (14.1 ओवर)

11:06 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: ईशान किशन ने गंवाया विकेट

ईशान किशन अच्छे टच में नजर आ रहे थे. हालांकि, अराफात मिन्हास की गेंद पर किशन क्लीन बोल्ड हो गए. 18 गेंदों में उनकी 20 रन की पारी का अंत हो गया.

 

भारत का स्कोर: 128/4 (13.1 ओवर)

11:03 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: अच्छी स्थिति में टीम इंडिया

भारतीय टीम तीन विकेट गंवाने के बाद भी अच्छी स्थिति में है. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन, दोनों 18-18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम इंडिया का लक्ष्य 200 रन होगा.

 

भारत का स्कोर: 124/3 (12 ओवर)

10:50 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: भारत का शतक पूरा

टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 9.1 ओवर में ही भारतीय बल्लेबाजों ने टीम का 'शतक' पूरा कर दिया है.

10:44 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: अभिषेक शर्मा ने गंवाया विकेट

अभिषेक शर्मा की 61 रनों की शानदार पारी का समापन हो गया है. अराफात मिन्हास की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक स्टंप आउट हो गए. 

 

भारत का स्कोर: 93/3 (7.5 ओवर)

10:37 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक पूरा

अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी इस पारी में उन्होंने अब तक 6 छक्के और 3 चौके लगाए हैं.

 

भारत का स्कोर: 81/2 (6 ओवर)

10:24 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: संजू सैमसन भी लौटे पवेलियन

वैभव सूर्यवंशी के बाद संजू सैमसन ने भी अपना विकेट गंवा दिया है. वह 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. पाकिस्तान के अहमद दानियाल ने उनका विकेट झटका.

भारत का स्कोर: 51/2 (3.5 ओवर)

10:15 (IST) 03 Oct 2026

Asian Games LIVE: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन

पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत अच्छी रही लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. तीसरे ओवर की पहली गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में वैभव ने अपना विकेट गंवा दिया. 9 गेंदों में 15 रन की उनकी पारी का समापन हो गया.

 

भारत का स्कोर: 28/1 (2.1 ओवर)

10:11 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत

टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शानदार रही है. दो ओवर के समापन के बाद भारत का स्कोर 28 रन है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, दोनों ही बड़े शॉट्स लगा रहे हैं.

10:00 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया

पाकिस्तान टीम मैदान पर आ गई है और टीम इंडिया के बल्लेबाज भी ओपनिंग करने के लिए उतर गए हैं. एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पर दारोमदार है.

09:49 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

साहिबजादा फरहान (c), माज सदाकत, उस्मान खान (wk), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम.

 

09:35 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.

09:31 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: भारत ने जीता टॉस

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टॉस जीता. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

09:29 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: जीत की स्ट्रीक पर सवार टीम इंडिया

भारतीय टीम T20I में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की स्ट्रीक पर है. पिछले 6 T20I मैचों में भारत ने पाकिस्तान को हराया है. पाकिस्तान को टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी जीत 2021 में मिली थी.

09:15 (IST) 03 Oct 2026

IND vs PAK LIVE: भारत-पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला

नमस्कार, भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच की लाइव कमेंट्री में आपका स्वागत है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मुकाबला हमेशा ही फैंस का उत्साह दोगुना कर देता है. भारत जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी.

India vs Pakistan Asian Games 2026 Highlights: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट का समापन हो गया है. भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. टीम इंडिया ने 212 रनों का लक्ष्य रखा था और लग रहा था कि श्रेयस अय्यर एंड कंपनी पाकिस्तान को आसानी से हरा देगी. हालांकि, पाकिस्तान ने कड़ी टक्कर दी और अंतिम ओवर तक नतीजा तय नहीं था. इसी वजह से एशियन गेम्स 2026 के IND vs PAK मैच को ब्लॉकबस्टर कहा जा सकता है.

भारत ने पहली पारी में बनाया बड़ा स्कोर

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई. वैभव 15 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने बड़े शॉट्स लगाने शुरू किए. उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का सपोर्ट मिला. अभिषेक ने 28 गेंदों में 61 रनों की जोरदार पारी खेली. उन्होंने 217.86 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्के और 3 चौके लगाए.

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने अपना ताबड़तोड़ अंदाज दिखाया. उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन जड़ दिए. अपनी इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 4 छक्के जड़े. शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रन की धुआंधार पारी खेली. इसी के साथ भारतीय टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाने में सफल रही.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल

लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने चौथे ओवर में कप्तान साहिबजादा फरहान को आउट कर दिया. इसके बाद उस्मान खान और माज सदाकत भी जल्दी पवेलियन लौट गए. सैम अयूब और हसन नवाज के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली.

विज्ञापन

126 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने सैम अयूब का विकेट गंवा दिया. इसके बावजूद हसन नवाज ने हार नहीं मानी और एक छोर से रन बनाते रहे. पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत के लिए 33 रनों की जरूरत थी. शिवम दुबे ने किफायती गेंदबाजी की और पाकिस्तान टीम 20 ओवरों में 192 रन ही बना पाई.

हसन नवाज 51 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हो गए. भारत ने 19 रनों से मैच जीता और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. भारत के लिए अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट झटके. भारत का यह एशियन गेम्स इतिहास में दूसरा गोल्ड है. इससे पहले एशियन गेम्स 2022 में भी भारत ने गोल्ड पर कब्जा किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पाक को रौंदा, 19 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola