Bharat Chipli Six Out of Ground: हांगकांग सिक्सेस 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच चल रहा है. इस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा जैसे बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने आए भरत चिपली ने पाकिस्तानी कप्तान की गेंद पर दूसरे ओवर में जोरदार छक्का जड़ा और गेंद को तारामंडल की सैर कराते हुए ग्राउंड के बाहर भेज दिया. उनका ये शॉट देखने लायक था.
भरत चिपली ने कराई गेंद को तारामंडल की सैर
भरत चिपली और रॉबिन उथप्पा ओपनिंग करने आए और पहला ओवर टीम इंडिया के लिए कुछ खास नहीं रहा. हालांकि, दूसरे ओवर की शुरुआत भरत चिपली ने धमाकेदार अंदाज में की. पाकिस्तानी कप्तान अब्बास अहमद गेंद डालने आए. ओवर की पहली गेंद वाइड हो गई. इसके बाद अब्बास ने स्टम्प्स में गेंद डालने का प्रयास किया और इसे भरत चिपली ने ग्राउंड के बाहर भेज दिया.
उन्होंने साधारण छक्का नहीं लगाया. उनके हाथों में इतना दम था कि उन्होंने ग्राउंड के बाहर गेंद को भेज दिया. इसे देखकर ग्राउंड में मौजूद फैंस में उत्साह भर गया. अब्बास अफरीदी ने कुवैत के खिलाफ पिछले मैच में कमाल किया था लेकिन यहां भारतीय बल्लेबाज चिपली ने उनकी हेकड़ी निकाल दी. बता दें कि भरत ने 184.62 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 13 गेंदों में 24 रन बनाए. उनकी इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे.
ये भी पढ़ें:- 6,6,6,6,6,6… एक ओवर में बने 38 रन, 12 गेंदों में कूट डाले 55 रन, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने मचाया कोहराम
पाकिस्तान के सामने 87 रन का लक्ष्य
टीम इंडिया ने 6 ओवरों में 4 विकेट खोकर 86 रन बनाए. रॉबिन उथप्पा ने इसी बीच 28 रन बनाए और भरत चिपली ने 24 रन की पारी खेली. कप्तान दिनेश कार्तिक 17 रन बनाकर आउट हो गए. स्टुअर्ट बिन्नी और अभिमन्यु मिथुन का बल्ला नहीं चल पाया. पाकिस्तान के लिए मुहम्मद शहजाद ने 2 विकेट झटके. पाकिस्तान की टीम पिछला मैच जीतकर आ रही है और टीम इंडिया के लिए उन्हें रोक पाना आसान नहीं होगा.
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के क्रिकेटर पर लगा 5 मैचों का बैन, बॉल टेंपरिंग के आरोपों ने मचाई हलचल
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
19 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
31 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
31 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines