Asia Cup 2025: क्या 21 सितंबर को होगा हैंडशेक? फिर भिड़ने वाले हैं भारत-पाकिस्तान!

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 21 सितंबर को फिर होने वाली है। क्या दोनों देश के खिलाड़ी 21 सितंबर को हाथ मिलाएंगे या नहीं? इस सवाल का जवाब बीसीसीआई सूत्र ने न्यूज 24 को दिया है।

cricket News - 2025-09-15T201033.263

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. हालांकि इसके बाद मामला गरमा गया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से इस मामले की शिकायत भी की है और इसे आईसीसी के संविधान का उल्लंघन बताया है. वहीं सुपर-4 में 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने वाली है. दरअसल ग्रुप A में टॉप 2 पर फिनिश करने वाली टीमें आपस में एक दूसरे से भिड़ेंगी. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच ही मुकाबला होने की संभावना है. ऐसे में सवाल ये है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले 21 सितंबर को मुकाबले में क्या दोनों देश के खिलाड़ी हैंडशेक करेंगे? बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज 24 से बात करते हुए बताया कि भारतीय टीम के खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे. ऐसे में अगर पाकिस्तान फाइनल भी खेलती है तो भारतीय टीम पाकिस्तानी टीम से हैंडशेक नहीं करेगी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ