TrendingBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

IND vs PAK: टीम इंडिया के लिए खतरा बनेंगे बाबर आजम, या फिर होंगे फ्लॉप? T20I आंकड़े कर देंगे हैरान!

Babar Azam Record vs India: बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. वो भारत के खिलाफ 15 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलते हुए नजर आएंगे. बाबर ने अब तक भारत के खिलाफ कुल 5 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है. आइए उनके रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं और ये भी पता करते हैं कि वो टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं, या नहीं.

बाबर का कैसा है रिकॉर्ड?

Babar Azam Record vs India: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को महामुकाबला होने वाला है. दोनों टीमों के लिए अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 धमाकेदार साबित हुआ है. कोलंबो में होने वाले इस मैच के लिए फैंस में उत्साह है. पाकिस्तान टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार बाबर आजम पर सभी की नजर है. वो पहले भी पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत दिला चुके हैं. ऐसे में सभी के मन में यही सवाल है कि बाबर आजम भारत के लिए खतरा बनेंगे, या फिर बुरी तरह फ्लॉप होंगे. आइए उनके पिछले प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

बाबर आजम का भारत के खिलाफ प्रदर्शन

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का भारत के खिलाफ प्रदर्शन उतना कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अब तक भारत के खिलाफ कुल 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और इसमें वो मात्र 105 रन बनाने में सफल हुए हैं. बाबर का औसत टीम इंडिया के विरुद्ध 26.25 का है और उनका स्ट्राइक रेट 128.04 का है. बाबर का सर्वाधिक स्कोर इसी बीच नाबाद 68 रन है, जो उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2021 में बनाया था. उन्होंने यहां पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी एकमात्र जीत दिलाई थी.

---विज्ञापन---

मैच नंबर रन मैदान टूर्नामेंट
168*दुबईT20 वर्ल्ड कप 2021
210दुबईएशिया कप 2022
314दुबई एशिया कप 2022 (सुपर 4)
40मेलबर्नT20 वर्ल्ड कप 2022
513न्यूयॉर्कT20 वर्ल्ड कप 2024

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा को ‘नो एंट्री’? पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया को दी बड़ी चेतावनी!

---विज्ञापन---

क्या बाबर आजम बनेंगे भारत के लिए खतरा?

बाबर आजम की फॉर्म पिछले कुछ समय में काफी नीचे आई है. पिछले साल तो वो पाकिस्तान के स्क्वाड का भी हिस्सा नहीं थे. बाबर ने वापसी के बाद कुछ अच्छी पारियां खेली हैं लेकिन भारत के खिलाफ उनका टी20 में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. अगर एक पारी को छोड़ दिया जाए, तो बाबर का औसत भारत के खिलाफ 10 रन से भी कम का है. इसे साफ पता चलता है कि टीम इंडिया के गेंदबाजों के पास हमेशा से उनका तोड़ रहा है. 15 फरवरी 2026 को बाबर आजम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद बेहद कम है.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK महामुकाबले के लिए कोलंबो पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या, VIDEO वायरल


Topics:

---विज्ञापन---