IND vs PAK: टी 20 वर्ल्ड कप के तहत आज मेलबर्न में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसे गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया। पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने बल्ले से एक भी रन नहीं दिया, जबकि दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अर्शदीप ने पाकिस्तान का दिल तोड़ दिया।
अर्शदीप सिंह ने कप्तान बाबर आजम को पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। खास बात ये है कि ये वर्ल्ड कप में अर्शदीप की पहली गेंद भी थी। दरअसल, अर्शदीप ने स्टंप टू स्टंप गेंद फेंकी थी, जिसे बाबर मिस कर गए और गेंद सीधे पैड पर जा लगी, इस तरह बाबर आउट हुए। इसका वीडियो भी आईसीसी ने जारी किया है, देखिए…
अभी पढ़ें – IND vs PAK: 3 मिनट में देखिए कोहली के विराट चौके–छक्के और उठाएं लुफ्त
टी-20 वर्ल्ड कप में कौन किस पर भारी
टी 20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान अभी तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने पांच बार बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान को एक मुकाबले में जीत नसीब हुई है। यह हार पिछले साल विराट कोहली की कप्तानी में UAE में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। जिसमें पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने मैच विनिंग पारी खेली थी।
https://twitter.com/PoojaPoonacha/status/1584096220657565696?s=20&t=bhXvaJoC1_7i5xOCGrJqtw
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
अभी पढ़ें – IND vs PAK: 3 मिनट में देखिए कोहली के विराट चौके–छक्के और उठाएं लुफ्त
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (सी), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
कहां लाइव होगा भारत-पाकिस्तान मैच
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मुकाबला आप स्टार नेटवर्क पर देख सकते हैं। मैच एक बजकर 30 मिनट पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में प्रसारण होगा, डिजिटल पर डिज्नी हॉटस्टार पर इस मैच का प्रसारण होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
15 mins ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
4 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines