नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज मुकाबले में एक एक मोमेंट पर दर्शकों की धड़कनें बढ़ रही थीं। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के 4 बल्लेबाज महज 31 रन पर आउट हो गए। इसी के साथ अक्षर पटेल के रनआउट होने पर जमकर बवाल हो गया।
सातवें ओवर की पहली गेंद पर नजारा
दरअसल, हुआ यूं कि शादाब खान सातवें ओवर की पहली गेंद करने आए। जैसे ही शादाब ने गेंद डाली, अक्षर ने इस पर मिडविकेट पर खेलने की कोशिश की। इसके बाद अक्षर अपनी क्रीज से भाग लिए, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली ने बाबर आजम की फील्डिंग को भांपते हुए उन्हें वापस भेज दिया। इससे पहले कि अक्षर क्रीज तक पहु्ंचते, बाबर ने रिजवान को गेंद थ्रो की और उन्होंने गिल्लियां बिखेर दीं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup में भारत के संकटमोचक हैं चेज़ मास्टर Virat Kohli, आंकड़े देख आप भी हो जाएंगे हैरान
https://twitter.com/grassrootscric/status/1584132787644178432
https://twitter.com/cricketcomau/status/1584133057136558081
https://twitter.com/CricSubhayan/status/1584133740334579713
रिजवान के हाथ में थी बॉल?
लेकिन यहीं से विवाद की शुरुआत भी हो गई। दरअसल, रनआउट का ये निर्णय थर्ड अंपायर तक भेजा गया। रीप्ले में नजर आया कि गेंद रिजवान के हाथ से फिसल गई थी, उन्होंने अपने हाथों से गिल्लियां बिखेरी थीं। हालांकि इसके बाद स्टंप पर लगी। भारतीय खेमा, पाकिस्तान के खिलाड़ी और कमेंटेटर भी इस फैसले से हैरान दिखाई दिए, लेकिन अंतत: थर्ड अंपायर के आउट डिसिजन के बाद अक्षर को पवेलियन लौटना पड़ा।
अभी पढ़ें – आपका धन्यवाद..कल मुझे बचा’…आखिर DK ने क्यों बोला अश्विन को थैंक्यू, जानें ‘अंदर की बात’
हालांकि ट्विटर पर कुछ क्रिकेट फैंस का कहना है कि रिजवान ने जब बेल्स उड़ाईं, तब बॉल उनके हाथ में ही थी, यही वजह है कि थर्ड अंपायर ने अक्षर को आउट करार दिया। जो भी हो इस रनआउट को पचा पाना काफी मुश्किल हो रहा है। अक्षर पटेल तीन गेंदों में महज 2 रन बनाकर आउट हुए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines