भारतीय टीम ने चैंपियन बनने के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है। भारतीय खिलाड़ी मेडल लेने भी नहीं पहुंचे हैं। टीम इंडिया मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती थी और इसी कारण टीम ने ट्रॉफी का ही बायकॉट कर दिया है।
मैच प्रेजेंटेशन शुरू हो गई है। टीम इंडिया मैदान पर आ चुकी है।
watch | Dubai, UAE | India wins the asiacup2025 by defeating Pakistan. A Pakistani fan says, “…Haris Rauf bowled poorly. It never looked like he was a professional bowler…I congratulate Team India” pic.twitter.com/TZuXjZCIXm
— ANI (@ANI) September 28, 2025
मोहसिन नकवी स्टेज पर आ चुके हैं ट्रॉफी देने का इंतजार कर रहे हैं। मगर टीम इंडिया उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती है।
एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। टीम इंडिया जिद पर अड़ गई है और भारतीय टीम एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती है। यही कारण है कि प्रेंजेंटशन में देरी हो रही है।
मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। पीएम मोदी का पाकिस्तान को करारा जवाब।
सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की है। गावस्कर का कहना है कि तिलक ने कमाल का टेम्परामेंट दिखाया है और उनके अंदर भविष्य में लीडर बनने वाली बात भी है।
शिवम दुबे अपने करियर में कभी फाइनल नहीं हारे हैं और यह रिकॉर्ड आज रात भी बरकरार रहा है। वाह दुबे जी वाह।
भज्जी ने दी टीम इंडिया को चैंपियन बनने पर बधाई।
इरफान पठान ने तिलक वर्मा की पारी की जमकर तारीफ की है। पठान का कहना है कि यह तिलक के करियर की बेस्ट पारी है। उन्होंने इस इनिंग की तुलना विराट कोहली से की है।
हमारी टीम ने पूरे एशिया कप में शानदार खेल दिखाया है. खुशी है कि पूरे टूर्नामेंट में हम अजेय रहे हैं. मैच में लक्ष्य बड़ा नहीं था, लेकिन हमने 3 विकेट जल्दी गंवा दिए थे, तब यही संदेश था कि मैच को अंतिम ओवरों तक ले जाया जाए. लेकिन फिर पहले संजू और तिलक और फिर तिलक और दुबे के बीच वो पार्टनरशिप हुई जिसने मैच पलट दिया – शुभमन गिल.
मैं बस चाहता था कि टीम की ज़रूरत के वक्त ज्यादा से ज्यादा योगदान दूं। खुशी है कि मुझे आज मौका मिला और विनिंग रन्स भी मेरे बल्ले से आए – रिंकू सिंह
टीम इंडिया एशिया कप 2025 की चैंपियन बिना एक मैच हारे बनी है, जो अपने आप में बड़ी बात है। मुबारक हो कप्तान सूर्यकुमार यह कामयाबी।
इरफान पठान ने जीत के लिए पड़ोसियों से मजे लिए हैं।
यह मैच शुरुआती तीन ओवरों में पूरी तरह से पाकिस्तान की तरफ झुका हुआ नजर आ रहा था। हालांकि, तिलक वर्मा की 69 रनों की यादगार पारी ने मैच को पूरी तरह से पलट डाला। क्रेडिट शिवम दुबे को भी देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने 22 गेंदों में 33 रन बनाए।
टीम इंडिया ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। तिलक वर्मा ने क्या कमाल की पारी खेली है। 53 गेंदों में 69 रनों की खेली गई इस पारी को हिन्दुस्तान सालों-साल याद रखेगा। टीम इंडिया 9वीं बार एशिया कप की चैंपियन बनी है।
शिवम दुबे बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए हैं। अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रनों की दरकार है। यह मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता है।
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final Highlights: एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 9वीं बार एशिया कप के खिताब को अपने नाम कर लिया है। तिलक वर्मा ने 69 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत को पाकिस्तान के जबड़े से छीन लिया। वहीं, शिवम दुबे ने 33 रनों की दमदार पारी खेली।
इससे पहले गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर्स का जादू सिर चढ़कर बोला। कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम सिर्फ 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से फरहान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, तो फखर जमां ने 46 रनों का योगदान दिया।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---