हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आतंकी धमकी! गुजरात पुलिस ने किए सुरक्षा के खास इंतजाम

IND vs PAK Terror Alert: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच होना है। इस मुकाबले को लेकर आतंकी धमकी भी मिली थी।

विज्ञापन
IND vs PAK Terror Alert

भूपेंद्र सिंह ठाकुर , अहमदाबाद

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर शनिवार को विश्व कप 2023 का महामुकाबला खेला जाएगा। लंबे समय बाद ऐसा मौका होगा कि भारतीय सरजमीं पर दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगी। मौका होगा ऐसा जब स्टेडियम चकाचक भरा होगा और सवा लाख दर्शक स्टेडियम में मौजूद होंगे। इसी बीच आतंकी धमकियां भी इस मुकाबले के लिए मिली थीं। जिसके कॉल व मेल आए थे। इन सभी बातों के मद्देनजर अहमदाबाद पुलिस ने खास सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

अहमदाबाद में न्यूज 24 के संवाददाता भूपेंद्र सिंह ठाकुर की जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के पुलिस कमिश्ननर ने कहा है कि सुरक्षा के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि, सीएम भूपेंद्र पटेल ने इस मैच के संबंध में राज्य पुलिस द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक भी की है। इस बैठक में गृह राज्य मंत्री के अलावा सीएम के प्रधान सचिव व गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के साथ सीएम के प्रधान सचिव कैलाशनाथन, प्रधान सचिव राजकुमार, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश पुरी, पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया। सीएम पटेल ने बैठक में नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली और अपना मार्गदर्शन दिया।

यह भी पढ़ें:- विराट कोहली की पारी पर गौतम गंभीर का रिएक्शन चर्चा में, फैंस सुनकर हो गए हैरान

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

वहीं इसको लेकर अहमदाबाद के पुलिस कमिशनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, इस महामुकाबले के लिए अहमदाबाद पुलिस द्वारा 7000 जवान तैनात किए जाएंगे इसके अलावा 4000 होमगार्ड के फोर्स की तैनाती होगी। इतना ही नहीं एनएसजी की 3 टीम और एंटी ड्रोन की एक टीम भी होगी। साथ ही बम डिस्पोजेबल स्क्वॉड के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैयार किया गया है। किसी भी तरह के खतरे को लेकर वह बोले कि, उनके पास प्लान बी भी मौजूद है और खासकर संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करके वहां भी पुलिस का डेप्लॉयमेंट पहले ही किया जा चुका है। संवेदनशील इलाकों में शाहपुर, दरियापुर और जमालपुर जैसे इलाके शामिल हैं। इसके अलावा प्लेयर्स की मूवमेंट को लेकर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(http://www.tntechoracle.com/)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola