IND vs PAK: हार के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में क्यों नहीं आए सलमान अली आगा? पाकिस्तानी कोच ने किया बड़ा खुलासा

IND vs PAK: भारतीय टीम ने पोस्ट मैच पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया। जिसके कुछ देर बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं जाने का फैसला किया। जिसके पीछे का कारण अब पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन ने बताया है। 

Salman Ali Agha and Mike Hesson

Salman Ali Agha and Mike Hesson

IND vs PAK: टीम इंडिया ने 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करके 7 विकेट से मैच जीत लिया। छक्का जड़कर जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने साथी बल्लेबाज शिवम दुबे से मिलकर ड्रेसिंग रूम में चले गए। पूरी भारतीय टीम ने पोस्ट मैच पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया। जिसके कुछ देर बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं जाने का फैसला किया। जिसके पीछे का कारण अब पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन ने बताया है। 

विज्ञापन

क्यों पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं दिखे पाकिस्तानी कप्तान? 

मैच खत्म होने के बाद जब भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया तो पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा बेहद नाराज दिखे। जिसके बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तानी कप्तान ने आने से इनकार कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन ने कहा, ‘हम टीम इंडिया से हाथ मिलाने के लिए तैयार थे, लेकिन विपक्षी टीम के इनकार से हम निराश हो गए, जो मैच का एक दुखद अंत है। हम हाथ मिलाने ड्रेसिंग रूम में चले गए थे, लेकिन ये मैच खत्म करने का एक निराशाजनक तरीका था।इसके चलते ही हमारे कप्तान सलमान ने पोस्ट मैच में आने से मना कर दिया।’ 

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के रिश्ते हैं बहुत खराब 

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मुकाबला खेला गया था। उस समय सब कुछ ठीक था। जिसके बाद पहलगाम आतंकी हमला हुआ और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया। इसके बाद तो दोनों देशों के रिश्ते पहले से भी बहुत ज्यादा खराब हो गए। एशिया कप 2025 के इस मुकाबले में उसी का असर देखने को मिला है। हालांकि इन दोनों के बीच 21 सितंबर को एक और मुकाबला खेला जा सकता है। इन दोनों घटनाओं की वजह से वो मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ