IND vs PAK: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में 23 अक्टूबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में यह रोमांचक मैच होगा, जहां लाखों दर्शक जुटेंगे। इस दिन टीम इंडिया पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार का बदला लेना चाहेगी।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ PAK को नहीं खेलना चाहिए मैच….इस दिग्गज ने दी धमकी
23 अक्टूबर होने वाले महामुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) के दिग्गज तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) चोट के बाद वापसी कर रहें है। शाहीन को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया जा रहा है, क्योंकि पिछले विश्व कप में अफरीदी के बेहतरीन स्पेल ने ही भारत की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी थी। उन्होंने राहुल-रोहित को आउट किया था।
आकाश चोपड़ा ने लिया इस गेंदबाज का नाम
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम इंडिया के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने बड़ा खतरा हारिस रऊफ से है। आकाश ने एक ट्वीट में लिखा कि ‘मुझे लगता है कि रविवार को सावधान रहने वाला गेंदबाज शाहीन नहीं है, जबकि वह हारिस राऊफ है।
आकाश चोपड़ा ने ट्वीट में आगे लिखा कि ‘अफरीदी अभी अपने सर्वश्रेष्ठ के करीब पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं और 23 अक्टूबर को होने वाले मैच में इसके होने की संभावना भी नहीं है। जबकि राऊफ कठिन ओवर फेंकेंगे और उनमें मैच में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता है।’
पाकिस्तानी टीम का गेंदबाजी आक्रामण
अगर आप पाकिस्तान के स्क्वाड पर नजर डालें तो इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण काफी जबरदस्त दिख रहा है। पाकिस्तान टीम में शाहीन अफरीदी सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। उनके अलावा हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर और मोहम्मद हसनैन और शाहनबाज धानी जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, जो जबरदस्त फॉर्म में भी हैं।
अभी पढ़ें – T20 WC 2022: ‘इस बार नहीं जीते तो…’, सुनील गावस्कर ने रोहित की टीम को दी चेतावनी
23 अक्टूबर को होना है भारत-पाकिस्तान का मैच
ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। इस मैच के टिकट बुकिंग शुरू होने के 10 मिनट में ही सोल्ड आउट हो गए थे। भारत और पाकिस्तान से कई फैंस खासकर यही मैच देखने ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
47 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines