हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs PAK: पाकिस्तान से भिड़ने मेलबर्न पहुंची Team India, लेकिन इस बड़ी समस्या ने सभी को चिंता में डाला

विज्ञापन
IND vs PAK 23 october Team India reached Melbourne

IND vs PAK: टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। यह मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होना है। इसके लिए भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ मेलबर्न शहर में पहुंच गया है। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दी है।

अभी पढ़ें – आउट या नॉटआउट? इस LBW पर मच गया बवाल, देखें वीडियो

 

https://twitter.com/BCCI/status/1583010070127779840?s=20&t=eaGsLfTZpZ9FwpDamSYy4g

इस वीडियो में देखा जा रहा है कि सभी खिलाड़ी फ्लाइट से मेलबर्न पहुंच चुके हैं। सुपर 12 में होने वाले इस सुपरहिट मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां कर ली हैं।बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल वीडियो जारी करते हुए लिखा कि ‘पर्थ, ब्रिसबेन और तैयारियां हो गई हैं और अब हम मेलबर्न में अपने पहले मुकाबले के लिए रेडी है।’

सभी खिलाड़ी पहुंचे मेलबर्न

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली समेत कई दिग्गज खिलाड़ी बस में चढ़ते हुए नजर आए। उसके बाद दूसरे खिलाड़ियों ने मेलबर्न के लिए फ्लाइट पकड़ी। इसके बाद जहाज से उतरे और सीधा होटल रवाना हुए। इस दौरान सभी भारतीय खिलाड़ी काफी रिलैक्स नजर आए।

अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: टीम इंडिया के ओपनर का तूफान, 5 चौके-7 छक्के ठोक कूट डाला ताबड़तोड़ शतक

IND vs PAK मुकाबले पर है बारिश का साया

टीम इंडिया भले ही मेलबर्न पहुंच चुकी है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये है कि मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है। अगर ऐसा होता है कि इस महामुकाबले का इंतजार करने वाले सभी फैंस का दिल टूट जाएगा । दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार मेलबर्न में 23 अक्टूबर को पूरे दिन बारिश हो सकती है, जिसकी आशंका 70 से 80 प्रतिशत बताई जा रही है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें