Aamir Kaleem Made History: एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच 19 सितंबर को मैच हुआ. इस मुकाबले को भारतीय टीम ने अभ्यास की तरह लिया और ओमान ने कमाल का प्रदर्शन किया. 21 रन से इंडिया ने जीत अपने नाम की. ओमान के सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम के 46 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने 79 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने 43 साल की उम्र में भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा.
आमिर कलीम ने रचा इतिहास
आमिर कलीम भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 43 साल और 303 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था. कालीन ने भारत के खिलाफ ये पारी खेलकर एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ा है, जो पिछले 79 साल से कायम है. इसके पहले इंग्लैंड के दिग्गज वैली हैमंड के नाम ये रिकॉर्ड था, जो भारत के खिलाफ 1946 में ओल्ड ट्रैफर्ड में 69 रन की पारी खेलने के दौरान 43 साल और 31 दिनों के थे. अब आमिर ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: टूर्नामेंट के बीच घर लौटा था श्रीलंकाई स्टार खिलाड़ी, वापस टीम से जुड़ने के लिए है तैयार
कौन है भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी?
| उम्र | खिलाड़ी | रन | प्रारूप | जगह | साल |
| 43 साल 303 दिन | आमिर कलीम | 64 | T20I | अबू धाबी | 2025 |
| 43 साल 31 दिन | वैली हैमंड | 69 | टेस्ट | मैनचेस्टर | 1946 |
| 41 साल 359 दिन | बॉब सिंपसन | 100 | टेस्ट | एडिलेड | 1978 |
आमिर ने भारत के खिलाफ गेंद से भी किया कमाल?
आमिर ने टीम इंडिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच में न सिर्फ अर्धशतकीय पारी खेली, बल्कि गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने गेंद से भारत के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. आमिर ने 3 ओवर डाले और 31 रन देकर अक्षर पटेल एवं शिवम दुबे को आउट किया. आमिर ने इस प्रदर्शन द्वारा भारतीय फैंस को अपने टैलेंट से परिचित कर दिया है और ये भी बता दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: सुपर-4 से पहले टीम इंडिया का गंदा मजाक! ओमान के खिलाफ दिखे 5 गलत फैसले
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines