Asia Cup 2025 IND vs OMAN

Asia Cup 2025: सुपर-4 से पहले कप्तान सूर्या के 5 अजीबोगरीब फैसले, ओमान ने अटका दी थी फैंस की सांसें

Asia Cup 2025: ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया की तरफ से कई गलत फैसले देखने को मिले. जिनपर अब सुपर-4 से पहले काफी सवाल उठ रहे हैं. सूर्यकुमार यादव को इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा गया था. जबकि पूरी टीम ने बल्लेबाजी की थी.

Asia Cup 2025 IND vs OMAN: एशिया कप 2025 का 12वां मैच भारत और ओमान के बीच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 21 रनों से जीत हासिल की. हालांकि ओमान की बल्लेबाजी देखकर एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया के लिए जीत उतनी आसान नहीं होगी. लेकिन अंत में टीम इंडिया जीत हासिल करने में कामयाब रही. वहीं इस मैच में टीम इंडिया के 5 गलत फैसले देखने को मिलने, ऐसे में सुपर-4 से पहले काफी सवाल भी उठने लगे हैं.

विज्ञापन

इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर-10 तक भी बल्लेबाजी करने नहीं आए थे, ये देखकर हर कोई हैरान रह गया. उनसे पहले कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया. सूर्या ने इस मैच में पूरी टीम को बल्लेबाजी कराई. सूर्या की जगह इस मैच में संजू सैमसन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया. मैच में अलग ही बैटिंग कॉम्बिनेशन देखने को मिला. जिसपर भी सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ