IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पहला मैच जहां कीवी टीम ने जीता था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने एक साथ ट्रेवल किया जिसमें टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक बार फिर से नया ट्रेवल पार्टनर मिल गया।
चहल को मिली न्यूजीलैंड की ट्रेवल पार्टनर
दरअसल भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल हमेशा मस्ती के मूड में रहते हैं और मजेदार वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ अहमदाबाद के लिए प्लेन में सफर कर रही थी तब एक ऐप के जरिए चहल ने सैंटनर के चेहरे को लड़की के चेहरे में बदल दिया। चहल ने सैंटनर को लंबे बाल लगा दिए, लेकिन ध्यान से देखें तो यह बाल नकली नजर आते हैं।
और पढ़िए – कैसी है Ahmedabad Pitch, यहां बल्लेबाज या फिर गेंदबाज? किसे मिलेगा फायदा, जानें
युजवेंद्र चहल ने कीवी खिलाड़ी के साथ शरारत करते हुए उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद फैंस ये सोचने लगे कि आखिर इस बार ये खिलाड़ी कौन है, जिसकी ऐसी तस्वीर चहल ने शेयर की है। बता दें कि सेंटनर बेहद खूबसूरत लग रहे थे और यहां तक कि चहल की पत्नी धनश्री को भी कड़ी टक्कर दे रहे थे।
yuzvendra chahal instagram story
और पढ़िए – MP की बेटी सौम्या ने खेली मैच विनिंग पारी, विराट कोहली की हैं फैन
कुलदीप यादव के चहल ने लिए थे मजे
बता दें कि इससे पहले वनडे सीरीज के दौरान भी भारतीय टीम एयरपोर्ट से बस के माध्यम से इंदौर जा रही थी तब चहल ने कुलदीप यादव के चेहरे को यूजी फिल्टर लगाकर महिला में कनवर्ट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने फोटो भी शेयर की और लिखा कि मेरी नई ट्रेवल पार्टनर। इसके सामने आने के बाद ही ये हर तरफ वायरल हो गई और लोग मजेदार मीम्स बनाने में लग गए थे। कई लोगों ने ये भी लिखा कि चहल को धनश्री की जगह नई पार्टनर मिल गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
13 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines