IND vs NZ: 'वाह क्या कैच है' दिल जीत ले गए भुवनेश्वर.. खतरनाक बल्लेबाज फिलिप्स को किया चलता, देखें वीडियो

IND vs NZ wow what a catch Glenn Phillips catch Bhuvneshwar

IND vs NZ wow what a catch Glenn Phillips catch Bhuvneshwar

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी 20 मैच नेपियर में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साऊदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम के लिए डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाकर आउट हुए

विज्ञापन

सिराज और अर्शदीप ने झटके 4-4 विकेट

टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। इन दोनों ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के आखिरी 7 विकेट 14 रन बनाने में गिर गए।

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने पकड़ा शानदार कैच

इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक जबरदस्त कैच पकड़ा है। उन्होंने काफी दूर से दौड़ लगाते हुए डाइव लगाई और बेहद मुश्किल कैच को पकड़ लिया। इस कैच पर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन फिलिप्स को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर फिलिप्स ने शॉट बाउंसर पर जोर से बल्ला घुमाया तो गेंद बहुत ऊपर गई और वह कैच आउट हुए।

विज्ञापन

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1594976779588210689?s=20&t=knZ8oGhODFr3k3xBLZfFsg

ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए तेजी से रन बना रहे थे, जैसे ही वह आउट हुए तो न्यूजीलैंड बिखर गई। न्यूजीलैंड के आखिरी 7 विकेट 14 रन बनाने में गिर गए। अब टीम इंडिया के लिए जीत के लिए 161 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन)

ईशान किशन, ऋषभ पंत (wk), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)

फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), लॉकी फर्ग्यूसन

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ