IND vs NZ World Cup 2023, Astrology Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला 22 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। टीम इंडिया साल 2019 सेमीफाइनल में मिली हार का बदला पूरा करने के इरादे से उतरेगी। उस हार का जख्म भारतीय फैंस के दिलों में ताजा है। वहीं खास बात यह है कि वनडे वर्ल्ड कप में 20 साल से टीम इंडिया कीवी टीम से जीती नहीं है। साल 2003 में भारतीय टीम आखिरी बार न्यूजीलैंड से वर्ल्ड कप में जीती थी। उसके बाद से 2019 में सीधे भिड़ंत हुई थी जहां पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और दूसरा मैच सेमीफाइनल था जहां टीम इंडिया हार गई थी। अब बारी है 2023 के संग्राम की। इसको लेकर हमारे ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने सबसे बड़ी भविष्यवाणी की है।
भारत-न्यूजीलैंड मैच की पूरी कुंडली?
आचार्य डॉ. एस के शर्मा के अनुसार, एक सफल जीवन जीने का मूल मंत्र है संघर्ष, बिना संघर्ष कर कोई भी सफलता बेईमानी है या कह सकते हैं कि असंभव है। कहते हैं शूरवीर अपना भाग्य खुद बनाते हैं, जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड कप 2023 के उस मैच के बारे में जो भारत व न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को धर्मशाला के मैदान में होने वाला है। दोनों ही टीमों में एक से एक बड़े योद्धा एक से एक बड़े शूरवीर हैं। दोनों का सफर अभी तक का अजेय रहा है। पर इस मैच में एक कांटे की टक्कर होने होने वाली है।
IND vs NZ Astrology prediction
आइए हम बात करते हैं इससे जुड़े कुछ ज्योतिष बिंदुओं के बारे में:-
यह भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के बाद सूर्यकुमार यादव चोटिल! ईशान किशन को लेकर भी आई बुरी खबर, क्या है ताजा अपडेट
- इस मैच में जिस समय टॉस होगा उस समय की कुंडली सिंह लग्न की है। अगर हम देखते हैं जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी उसका पराक्रम भाव में सूर्य नीच का होगा, अर्थात जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी उस पर हार का खतरा मंडरा सकता है।
- अब हम बात करते हैं भारत के दृष्टिकोण से… अगर भारत के पिछले खेलने वाले 11 प्लेयर्स में से कोई भी प्लेयर बीमार होता है या चोटिल होता है तो यह भारत के लिए एक अच्छा साइन नहीं है, इस अवस्था में भारत को समझना होगा कि कहीं ना कहीं उनके भाग्य में कमी आने वाली है।
- अगर भारत टॉस जीता तो उसे पहले बॉलिंग करनी चाहिए.. अगर भारत पहले बॉलिंग करता है तो न्यूजीलैंड के 300 रन से ज्यादा होने के चांस बनते हैं.. परंतु इस स्थिति से भारत को बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए.. दूसरी पारी में जब भारत खेलेगा तो वह बल्लेबाजी के दम पर इस मैच को जीत जाएगा। भारत की ओर से इस अवस्था में कोई प्लेयर बहुत अच्छा शतक भी लगाएगा।
- अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो इस अवस्था में भारत के जीत के चांस बहुत कम हो जाएंगे… ऐसी अवस्था में भारत 300 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा…. इस स्थिति में भारत को दूसरी पारी में बॉलिंग करनी होगी और उसके लिए यह मैच जीतना भारी हो जाएगा। इस अवस्था में न्यूजीलैंड 45 ओवर तक ही यह लक्ष्य प्राप्त कर लेगा।
- अतः इस मैच के लिए आवश्यक है कि इंडिया पहले गेंदबाजी करे ताकि भारत के जीतने के चांस ज्यादा बन सकें।
यह भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या को कौन करेगा रिप्लेस? टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दिया अपडेट
अंत में ज्योतिषाचार्य ने कहा कि, कुल मिलाकर अब तक के टूर्नामेंट का यह सबसे ज्यादा हाईवोल्टेज मैच होने वाला है। एक हिंदुस्तानी होने के नाते मेरे दिल में भी भारत के लिए यही दुआ रहेगी कि भारत इस मैच को भी जीते। परंतु ज्योतिषीय गणना करना मेरी जिम्मेदारी भी है और मेरा कर्तव्य भी है। इसलिए दोनों ही टीमों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद।
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
36 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
57 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines